Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा दूसरे दिन भी शुरू:4800 परीक्षार्थी शामिल, 14 केंद्रों पर तीन स्तर की जांच और बायोमेट्रिक पुष्टि के बाद ही प्रवेश

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से गोंडा जिले में रविवार को दूसरे दिन भी यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 4800 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तीन स्तरीय सघन चेकिंग की जा रही है। इसमें फेस स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के माध्यम से बायोमेट्रिक पुष्टि की जा रही है। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिल रही है। गेट पर बेल्ट, जूते और मोजे उतारने के निर्देश हैं। कई परीक्षार्थी अपने जूते हाथ में लेकर प्रवेश करते दिखे। प्रवेश में पाबंदियां परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अंगूठी, गले या हाथ में माला पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड ले जाने की अनुमति है। परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। प्रत्येक परीक्षार्थी को एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) के माध्यम से चेक किया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोंडा पुलिस लाइन में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए सभी केंद्रों पर निगरानी की जा रही है। डीजीपी मुख्यालय से भी परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है। मजिस्ट्रेट और यातायात प्रबंध नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। यातायात पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है ताकि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों पर जाम न बने। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। दूसरी पाली में भी 4800 परीक्षार्थियों को इसी प्रक्रिया के तहत परीक्षा देनी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आपत्तिजनक प्रश्न:ब्राह्मण समाज में नाराजगी, ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    आरएसएस जिला कार्यवाह के घर हमले का आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में मेडिकल के दौरान आरोपी ने पिस्टल छीन भागने की कोशिश की, घर पर बुलडोजर चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment