Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरएसएस जिला कार्यवाह के घर हमले का आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में मेडिकल के दौरान आरोपी ने पिस्टल छीन भागने की कोशिश की, घर पर बुलडोजर चला

    7 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के पुराना धामपुर में आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन कुमार के घर पर शनिवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी के मकान और रिश्तेदारों की दुकानों पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी शोएब को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी, तो उसने हेड कांस्टेबल पंकज चौधरी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले का पूरा मामला मामला धामपुर थाना क्षेत्र के पुराना धामपुर गांव का है। आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन कुमार और उनके पड़ोसी अमित शर्मा के घर में मुस्लिम युवक शोएब ने तोड़फोड़ और फायरिंग की। पीड़ितों का आरोप है कि शोएब उनसे रंजिश रखता है और पहले भी मोहल्ले में कई लोगों से झगड़ा कर चुका है। अमित शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले शोएब उनके पीएनबी बैंक जन सुविधा केंद्र में पैसे निकालने आया था, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण पैसे न निकलने पर उसने स्टाफ से अभद्रता की थी। भाजपा नेता और पुलिस मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, स्थानीय विधायक अशोक कुमार राणा समेत कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम स्मृति मिश्रा के निर्देश पर तहसीलदार धनराज सिंह की टीम ने आरोपी और उसके रिश्तेदारों के अवैध निर्माण का जायजा लिया और बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। धामपुर क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ और अवैध निर्माण के मामले में अन्य संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा दूसरे दिन भी शुरू:4800 परीक्षार्थी शामिल, 14 केंद्रों पर तीन स्तर की जांच और बायोमेट्रिक पुष्टि के बाद ही प्रवेश
    Next Article
    उन्नाव में दूसरे दिन एसआई भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment