Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में युवा अधिवक्ता पर हाईटेंशन तार गिरा, मौत:पड़ोसियों को जर्जर तार से आगाह कर रहा था, तभी टूटा; 10 साल से हटवाने के लिए लगा था

    6 hours ago

    2

    0

    गोंडा में हाईटेंशन तार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक जर्जर हो चुके तार को लेकर पड़ोसियों को आगाह कर रहा था, तभी उसके ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट शरीर में फैलने से युवक ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान एडवोकेट रंजीत तिवारी के रूप में हुई है। पड़ोसियों के अनुसार, वह पिछले 10 वर्षों से हाईटेंशन तार को हटवाने का प्रयास कर रहा था। उधर, युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला जज भी युवा वकील की मौत की सूचना पर वहां पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… पोर्टरगंज पथवलिया गांव में स्वर्गीय रामबरन तिवारी का परिवार रहता है। वह गोंडा जिला कोर्ट में क्लर्क के पद पर तनात थे। उनके तीन बेटे अमरजीत (40) और रंजीत (37) और सुधीर (31) हैं। बड़े बेटे अमरजीत, गोंडा सिविल कोर्ट में पेशकार हैं। जबकि दो अन्य बेटे वकील। रंजीत तिवारी की शादी पूजा तिवारी से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे पूर्णिमा (7), आर्यन (5) और विराट (1.5) हैं। रंजीत के चाचा दयाशंकर तिवारी भी गोंडा जिला जज के अर्दली रह चुके हैं। गांव में जहां रंजीत तिवारी का घर है, उस घर की छत के करीब से हाईटेंशन तार गुजरता है। मोहल्ले के लोग घरों के नजदीक से गुजरने वाले इस तार की वजह से काफी भयभीत रहते हैं। शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर खड़ा होकर रंजीत हाईटेंशन तार के बारे में ही बात कर रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार, रंजीत सबको तार से आगाह करते हुए कह रहे थे कि तार बहुत जर्जर हो चुका है और कभी भी टूट सकता है। वह अभी तार के टूटने की बात कह ही रहे थे कि हाईटेंशन तार टूटकर रंजीत के ऊपर ही गिर गया। तार की चपेट में आए रंजीत तड़पने लगे और कुछ ही पल में उनकी मौत हो गई। प्रशासन ने परिजन की 3 मांगे मानी… रंजीत की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। गुस्साए परिवारीजन ने शव को वहीं रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे। युवा वकील की मौत की सूचना के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजन को समझाया, कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुआवजा और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार और पोस्टमॉर्टम कराने को राजी हुए। डीएम ने आश्वासन दिया कि छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही पूरी घटना की जांच कराकर बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। भाई ने FIR के लिए शिकायती पत्र दिया रंजीत के भाई अमरजीत तिवारी ने शहर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर एफआईआर की मांग की है। उन्होंने अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। जिला जज भी पहुंचे, परिजन को सांत्वना दी घटना की सूचना मिलते ही जिला जज दुर्ग नारायन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार से मुलाकात की। घटना की जानकारी लेने के बाद सांत्वना दी। 10 साल से तार बदलवाने की कर रहे थे पैरवी परिजनों के अनुसार, हाईटेंशन तार को हटाने के लिए रंजीत पिछले 10 सालों से बिजली विभाग से लगातार पैरवी कर रहे थे। लेकिन विभाग ने तार हटवाने की पहल तक नहीं की। तार लगातार जर्जर होते जा रहा था लेकिन उसे बदलवाया तक नहीं गया। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला,कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.05 करोड़ नाम कटे:लखनऊ में सबसे ज्यादा, प्रयागराज दूसरे नंबर पर; आपका नाम है या नहीं, ऐसे चेक करें
    Next Article
    हरदोई में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:एक सप्ताह तक निरीक्षण का मौका, ऑनलाइन भी उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment