Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.05 करोड़ नाम कटे:लखनऊ में सबसे ज्यादा, प्रयागराज दूसरे नंबर पर; आपका नाम है या नहीं, ऐसे चेक करें

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 2.05 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया है। SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- अंतिम सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.17 लाख नाम कटे अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 8.15 लाख नाम कटे नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से आज तक 8,15,996 नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इनमें 3,50,436 लॉजिकल एरर वाले नाम हैं। 3,28,350 मतदाता गैर-मौजूद रहे। 79,076 नाम 2 जगह थे। 55,865 लोग मृत पाए गए। 2269 की उम्र 18 साल से कम मिली। अंतिम सूची में नाम कैसे चेक कर सकते हैं उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो आप फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है। यूपी से पहले 11 राज्यों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। अंतिम सूची 10 अप्रैल को जारी की गई। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- ईरान ने अमेरिका से बातचीत से इनकार किया:कहा- लेबनान में सीजफायर लागू होने तक कोई डील नहीं; कल पाकिस्तान में बातचीत होनी है
    Next Article
    गोंडा में युवा अधिवक्ता पर हाईटेंशन तार गिरा, मौत:पड़ोसियों को जर्जर तार से आगाह कर रहा था, तभी टूटा; 10 साल से हटवाने के लिए लगा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment