Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पहुंचे विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह:एआई समिट में कांग्रेस प्रदर्शन पर कहा- कुछ पार्टियां देश की नाक कटवाने में लगी हैं

    14 hours ago

    1

    0

    विदेश राज्यमंत्री और गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया आज रविवार देर शाम गोंडा जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यूथ कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किए गए प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनकापुर में भाजपा नेता मदन सिंह के पेट्रोल पंप स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि यहाँ केवल खोखले वादों की बात नहीं यहाँ केवल डिस्टर्ब करने की बात नहीं है। यहाँ केवल अपनी राजनीति जैसे कुछ पार्टियां लगी हैं कि देश की नाक कटाने की कोशिश वहाँ जाके चार-पांच लोग गए, एक बहुत बेहूदे ढंग से उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कोई AI को लेके नहीं था कोई देश के भविष्य को लेके नहीं था केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए भेजे गए। ये सब लोग जानते हैं ये भी बहुत दुखद बात है कि जहाँ मोदी जी दिन-रात इस देश को आगे ले आने की बात कर रहे हैं। उन्होंने एआई समिट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समाज को मजबूत करने और बच्चों व युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने याद दिलाया कि दशकों पहले से ही भारतीय लोगों ने कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया है, बेंगलुरु से लेकर अमेरिका की सिलिकॉन वैली तक भारतीय प्रतिभा का डंका बजा है। आज भी कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। मंत्री ने कहा कि एआई का जमाना आ गया है और इसमें अपार संभावनाएं हैं। यह एक बहुत बड़ा बदलाव है और हर क्षेत्र में इसका काम होने वाला है। यह हमारे समाज और पूरी दुनिया के लिए एक बेहतर जिंदगी बनाने के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशिक्षित नवयुवकों और नवयुवतियों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करने हेतु यह एआई समिट आयोजित कराई। उन्होंने बताया कि इस पहल के साथ-साथ बड़ी कंपनियों ने भारत में अरबों डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जताई है। यह हमारी भावी पीढ़ी और युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, और इस समिट का उद्देश्य एआई का सही ढंग से उपयोग सुनिश्चित करना था। इस आयोजन में कई देशों के प्रमुख, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्री सहित बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हुए थे। वहाँ कुछ लोग जो समझते हैं कि उनका ये पुराना हक है इस देश पे राज करना, और किया भी है राज सालों-सालों तक किया है। उन्हीं अंग्रेजों के तर्ज पे किया है, और आज वो लोग बड़े बौखलाए हुए हैं तो इस तरह की गंदी हरकतों में भी लगे हैं। आज चाहे विकास की बात हो, चाहे देश की सुरक्षा की बात हो, चाहे माओवाद से लड़ना हो और चाहे बाहरी घुसपैठियों से और बाहरी विदेश की ताकतों से लड़ना हो कहीं भी हम लोग पीछे नहीं हटे है। इस देश को मजबूत करने में जो-जो मजबूत कदम थे चाहे धारा 370 हटाने की बात हो वो सब लागू किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय युवा संसद में UCC बिल पारित:युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर की जोरदार बहस, 300 प्रतिभागी शामिल
    Next Article
    GRP को मिला नया LOGO:रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन 'अंकुश'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment