Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय युवा संसद में UCC बिल पारित:युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर की जोरदार बहस, 300 प्रतिभागी शामिल

    12 hours ago

    1

    0

    डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्टिफिशियल लिंब सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में युवराज और राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग ने सहयोग किया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं, निर्णय क्षमता और अनुशासन की समझ विकसित करना था। युवा संसद में प्रतिभागियों ने सांसदों की भूमिका निभाते हुए समान नागरिक संहिता (UCC) पर पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस की। गृह मंत्री की भूमिका में एक प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद मतदान कराया गया। बहुमत से बिल पारित किया गया। इस पूरे सत्र में युवाओं ने तथ्य, तर्क और संसदीय मर्यादा का उत्कृष्ट परिचय दिया। युवाओं से सक्रिय राजनीति में आने का आह्वान किया उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने 'एक विधान, एक संविधान और एक कानून' की अवधारणा पर अपने विचार रखे। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने युवाओं से सक्रिय राजनीति में आने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य प्रो. संजय सिंह ने संस्थानों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यमंत्री के सलाहकार और आईएएस अवनीश अवस्थी ने कहा कि संविधान पढ़े बिना शिक्षा अधूरी है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार ने ऐसे आयोजनों को लोकतांत्रिक समझ के लिए आवश्यक बताया। युवाओं के बल पर ही भारत आगे बढ़ेगा समापन सत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं के बल पर ही भारत आगे बढ़ेगा। इस राष्ट्रीय युवा संसद में लखनऊ विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग 300 प्रतिभागियों ने अलग-अलग पोर्टफोलियो संभालकर बहस में हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए। इसके अतिरिक्त, 10 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4,692.71 करोड़ रुपए से होगा विकास कार्य:487 करोड़ सीवर-पानी पर होंगे खर्च , पार्षद कोटा बढ़ा नहीं, कार्यकारिणी बैठक में अधिकारियों में तकरार
    Next Article
    गोंडा पहुंचे विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह:एआई समिट में कांग्रेस प्रदर्शन पर कहा- कुछ पार्टियां देश की नाक कटवाने में लगी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment