Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र,उत्तरपुस्तिका 60 केंद्रों पर पहुंची:कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखे गए, 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 60 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं। यह प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी की गई है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्रों को रिसीव कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। प्रश्नपत्रों के पहुंचने के साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे के लिए सक्रिय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग शिफ्टों में तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम की एक चाबी पुलिसकर्मियों के पास भी रहेगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तीनों चाबियों (पुलिस, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट) के माध्यम से स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं निकाली जाएंगी। इन 60 परीक्षा केंद्रों की सीधी निगरानी जिला मुख्यालय पर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से की जा रही है। यदि किसी केंद्र का सीसीटीवी कैमरा ऑफलाइन होता है, तो कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क कर उसे ऑनलाइन करवाया जाता है। अधिकारी और कर्मचारी रात में भी इन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि अब तक 60 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जो स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा कार्य में आनाकानी कर रहे हैं, उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत:रसूलाबाद के पास टेंट का सामान ले जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    लाइव सेशन में ट्रोल हुए रणबीर कपूर:फैन बोला- एक सुपरस्टार फिल्म रिलीज का बोलकर 3-4 साल गायब हो जाता है, एक्टर बोले- ये मेरी बदकिस्मती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment