Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में युवती को गलत इलाज से लकवा:अस्पताल के डॉक्टर समेत 8 पर केस दर्ज, जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल पर गलत इलाज और अवैध संचालन का गंभीर आरोप लगा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और स्टाफ सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तितौवा मोहल्ला निवासी श्याम कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि उनकी भतीजी को पेट दर्द होने पर मुखलिसपुर रोड स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉ. सुनील कुमार प्रजापति ने उसका इलाज किया। श्याम कुमार पांडेय के अनुसार, 15 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद युवती की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बजाय, दवाओं के दुष्प्रभाव से उसे लकवा मार गया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जानकारी मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल और आरटीआई से मिली जानकारी में अस्पताल और उसके स्टाफ का पंजीकरण नहीं पाया गया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर सुनील कुमार प्रजापति, स्टाफ नर्स अनीता देवी और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत:बेटे ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हाथरस में कैंटर से मिले पशुओं के अवशेष और हड्डियां:हाथरस में ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment