Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत:बेटे ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में एक 48 वर्षीय महिला संतोष कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतका के बेटे अभिनव ने परिवार के कई सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतका संतोष कुमारी (48) पत्नी सुशील कुमार का विवाह वर्ष 1995 में खदरा गांव में हुआ था। शादी के लगभग पांच वर्ष बाद वह अपने मायके हरियापुर आकर रहने लगी थीं और तभी से वहीं रह रही थीं। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:30 बजे संतोष कुमारी घर के दूसरे खंड में संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई अवस्था में मिलीं। घटनास्थल पर आम की लकड़ियां भी पाई गईं, जिनसे जलने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय मृतका की मां ननकी देवी घर के निचले हिस्से में मौजूद थीं। मृतका के दो पुत्र हैं—राहुल (20) और अभिनव (16)। परिवार में उनकी बहनें बिंदन, उषा (मृतक), आशा देवी, निराशा (मृतक), मधु तथा भाई विपिन कुमार शामिल हैं। सूचना मिलने पर रात करीब 12 बजे फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद करीब दो बजे क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय और थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पुत्र अभिनव ने परिवार के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में मदरसा शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत:परीक्षा के लिए सुविधा शुल्क मांगा, न देने पर बस में छेड़खानी कर उतारा
    Next Article
    संतकबीरनगर में युवती को गलत इलाज से लकवा:अस्पताल के डॉक्टर समेत 8 पर केस दर्ज, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment