Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में मदरसा शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत:परीक्षा के लिए सुविधा शुल्क मांगा, न देने पर बस में छेड़खानी कर उतारा

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे में एक छात्रा ने मदरसा शिक्षक पर दुर्व्यवहार और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फाजिल (समकक्ष एमए) की छात्रा ने आरोप लगाया कि वह परीक्षा देने के लिए प्रतिदिन रिजर्व बस से आती-जाती थी। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान मदरसा से जुड़े कुछ लोगों ने उससे सुविधा शुल्क की मांग की। छात्रा का आरोप है कि मदरसा सेकेट्री अब्दुल मुजीब, मास्टर मोजिबुर्रहमान और मौलवी मजहर हसन ने पैसे की मांग करते हुए कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। विरोध करने पर अब्दुल मुजीब ने उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरन बस से उतार दिया। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। कासिमाबाद थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक को छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में जेल भेजा गया था। घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2.22 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:ANTF गोरखपुर ने लखनऊ से पकड़ा, वाराणसी डिलीवरी करने जा रहा था
    Next Article
    महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत:बेटे ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment