Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा बैराज के पास ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला..मौत:रोजा रखे थे, इफ्तार के बाद स्कूटी से निकले; कहा था- तारावीह पढ़कर आता हूं

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। रोजा इफ्तार के बाद दोनों स्कूटी से तरावीह पढ़ने की बात कहकर घर से निकले थे। इस दौरान नवाबगंज में गंगा बैराज को जाने वाली सड़क पर सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। इन दोनों के अलावा तीसरा दोस्त अरमान दूसरी स्कूटी से पीछे आ रहा था। हादसा देखकर वह बदहवास हो गया और दोनों के परिजनों को फोन पर जानकारी दी। कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हैलट भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रमजान में बेटे की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 2 तस्वीरें देखिए- दोनों रोजा रखे थे, इफ्तार के बाद घर से निकले थे मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद (16) और मोहम्मद अर्श (15) निवासी प्रेमनगर, चमनगंज के रूप में हुई है। दोनों का घर 400 मीटर की दूरी पर था। अहमद और अर्श दोनों रोजा रखे हुए थे। इफ्तार करने के बाद घर से निकले थे। अहमद के पिता इकबाल अहमद ने बताया- बेटा अहमद कैंट स्थित बिलबोंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। ये उर्दू से हाफिजा बनने की पढ़ाई कर रहा था। अर्श इकलौता बेटा था, पिता बोले- बेटा छिन गया मोहम्मद अहमद के परिजनों ने बताया कि हमारी बेकनगंज में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। दोनों लोग हलीम कॉलेज में तरावीह पढ़ने की बात कह के निकले, लेकिन गंगा बैराज चले गए। वहां से लौटते समय ये हादसा हुआ। पिता इकबाल ने कहा- अहमद दूसरे नंबर का बेटा था। सबसे बड़ी बेटी स्वालेहा है। छोटा बेटा 10 साल का जायद है। दो साल की बेटी अनायजा है। वहीं, अर्श के पिता फरद इजहार ने बताया- मेरा इकलौता बेटा अर्श था, वो भी छिन गया। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- शादी के 2 महीने बाद ससुराल में महिला की लाश मिली, भाई बोला- हत्या हुई, पति मोटी-भैंस कहता था; दूसरी लड़की संग रहता कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में उसकी ही ससुराल में मिली। भाई ने बताया पति कुलदीप अंजली को मोटी और भैंस कह कर बुलाता था। मकर संक्रांति के बाद गोविंद नगर निवासी एक लड़की के साथ रहने लगा था। इसके बाद गुरुवार-शुक्रवार की रात उसकी तकिया से मुंह दबा कर हत्या कर दी गई। उन्नाव के बंगारमऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की रहने वाली अंजली (23) की शादी कानपुर के रेलबाजार में 5 दिसंबर को हुई थी। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब दो बजे अंजली घर में संदिग्ध परिस्थियों में मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने थाना रेलबजार पुलिस से शिकायत की है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    फारुख हत्याकांड में नीरज रस्तोगी को अंतरिम जमानत:हाईकोर्ट से 24 फरवरी 2026 तक राहत, अगली सुनवाई उसी दिन
    Next Article
    अयोध्या में सड़क हादसे में दो की मौत:तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment