Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 2 पोतियों और दादी की मौत:स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, गेट काटकर निकाले शव; दिल्ली से जौनपुर जा रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात साढ़े 10 बजे एक स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दादी और उनकी 2 पोतियों की मौत हो गई। परिवार के 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी स्कॉर्पियो के अंदर ही फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर आए। पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। स्कॉर्पियो का गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में 2 बच्चियों संगीता सिंह (21), समृद्धि सिंह (7) और उनकी दादी सरोज सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में गुरचरण सिंह (36), नीरज सिंह (42), सविता सिंह (38), प्रतिभा सिंह (32) और समर्थ सिंह (5) शामिल हैं। परिवार नोएडा से जौनपुर के सीलमपुर गांव जा रहा था। घटना रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पास की है। 3 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए:- हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही घटना की सूचना पर सीओ सलवन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर वहां क्यों खड़ा था, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। ये एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सलोन कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया- गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 5 साल के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- मरे बेटे से मां बोली- उठ जा...मेरे साथ घर चल, लाश गोद में रखकर रोती रही; आगरा में 45 फीट ऊंचे झूले से गिरकर हुई थी मौत ‘बेटा उठ जा, मैं कुछ नहीं कहूंगी। उठ जा बेटे तुझे तो बहुत गर्मी लगती है। तू जैसे मेरे साथ आया था, वैसे ही घर चल।’ मां रोते हुए बेटे की लाश से यह बात कह रही थी। लाश का सिर गोद में रखे थी। बीच-बीच में कभी उसका सीना दबाती, तो कभी उसे गले लगाती। कभी हथेलियां रगड़ती। दूसरी तरफ पिता और छोटा भाई बैठकर रो रहे थे। छोटा भाई कहता है- भाई उठ जा यार। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-मित्र रिटेलर आईडी के नाम पर साइबर ठगी, 9 गिरफ्तार:कॉलेज छात्रों को नौकरी का झांसा देकर गिरोह में किया शामिल,फर्जी पोर्टल बनाकर लाखों हड़पे
    Next Article
    BJP राज में राजभर समाज के लोगों की हत्याएं:लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, पंकज राजभर बोले- अत्याचार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment