Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन: रायबरेली में 77.3 किमी पर प्रशासन अलर्ट।:एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात, पीएम करेंगे शुभारंभ।

    6 hours ago

    1

    0

    एशिया का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक फैला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई जिले के मल्लावां से इसका शुभारंभ करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली जिले में 77.3 किलोमीटर की दूरी तय करता है। रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा दो एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें से एक लालगंज तहसील के एहार गांव में और दूसरा ऊंचाहार तहसील के जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया में स्थित है। रायबरेली खंड पर दो रेस्ट एरिया और दो टोल प्लाजा भी बनाए गए हैं। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रायबरेली के ऊंचाहार में 200 एकड़ का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया गया है। सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ढाई मीटर की दूरी पर रंबल स्ट्रिप बनाई गई हैं। ये स्ट्रिप ड्राइवर को झपकी आने या नींद में होने पर कंपन के माध्यम से अलर्ट करेंगी। उद्घाटन की तैयारियों के मद्देनजर, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एसपी रवि कुमार, सीडीओ अंजुलता और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ के साथ जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया एंट्री प्वाइंट का निरीक्षण किया। गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा सड़क की सफाई का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सेम इंडिया के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पूनिया ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे सुरक्षा की दृष्टि से अन्य एक्सप्रेसवे से बेहतर है। इस पर हर किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे और हर 10 किलोमीटर पर स्पीडोमीटर लगाए गए हैं, जो वाहनों की रफ्तार पर नजर रखेंगे। इन सभी की निगरानी के लिए एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कल होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन ने रायबरेली जिले के पश्चिमी और पूर्वी छोर पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं शुभारंभ के समय एंट्री पॉइंट जगतपुर के पास कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और बड़ी मात्रा में आम जनता के लोग उपस्थित रहेंगे। कल होने वाले कार्यक्रम के पहले रायबरेली जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है हर 5 किलोमीटर की दूरी पर बड़े अधिकारियों के साथ चार अधीनस्थ कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच शुरू:क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दो सदस्यीय टीम बनाई, आरोप-पद देने के लिए हम बिस्तर होने की डिमांड की
    Next Article
    ट्रेजरी अफसर को डिजिटल अरेस्ट कर 84.50 लाख ठगे:मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा दिया, लखनऊ में 27 दिन तक डराया-धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment