Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच शुरू:क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दो सदस्यीय टीम बनाई, आरोप-पद देने के लिए हम बिस्तर होने की डिमांड की

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा भाजपा में मचे घमासान के बीच जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर लगे गंभीर आरोपों की जांच शुरू हो गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच टीम तीन दिन में अपनी रिपोर्टर देगी। पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने आरोप लगाए हैं कि पद के बदले हम बिस्तर होने के लिए कहा गया। उन पर दबाव डाला गया। हालांकि जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने निराधार बताया है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर उठा यह सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह रार अब जांच समितियों और पुलिस की दहलीज तक पहुंच गई है। दीपाली तिवारी ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर अनैतिक दबाव बनाने और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे जिले की राजनीति और संगठन में हड़कंप मच गया है। दीपाली तिवारी के आरोपों के बाद जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने अपनी छवि पर लगे दाग को मिटाने के लिए आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को औपचारिक पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि दीपाली तिवारी द्वारा लगाए गए सभी आरोप सत्य से परे और निराधार हैं। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि यह उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह तथा क्षेत्रीय महामंत्री संतविलाश शिवहरे को शामिल किया गया है। यह समिति आरोपों के हर पहलू की गहराई से जांच करेगी। अगले तीन दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी। जहां एक ओर दीपाली तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, वहीं दूसरी ओर संगठन की इस जांच रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं। अब देखना यह होगा कि तीन दिन बाद आने वाली यह रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को बेगुनाह साबित करती है या फिर महोबा बीजेपी की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव लेकर आती है। पढ़िए क्या-क्या महिला नेता ने आरोप लगाए 'हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे':महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोलीं- डरने वाली नहीं हूं महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पार्टी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपाली ने कहा, जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले उनसे हमबिस्तर होने की अनैतिक डिमांड की है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र के निजी अंग में पेन डालने का आरोप:संभल में तीन नाबालिगों पर पॉक्सो एक्ट में FIR, प्राथमिक विद्यालय में झगड़ा हुआ था
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन: रायबरेली में 77.3 किमी पर प्रशासन अलर्ट।:एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात, पीएम करेंगे शुभारंभ।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment