Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गूगल से खोजा डॉक्टर का नंबर, 11 लाख की ठगी:कानपुर में भीड़ से बचने के लिए लिया 5 रुपए का टोकन भी लिया, एक साल बाद हुई FIR

    13 hours ago

    2

    0

    कानपुर में एक व्यक्ति बीमार था। डॉक्टर को दिखाने के लिए गूगल पर उसने नंबर खोज। गूगल से मिले नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने पांच रुपये का टोकन लेकर नंबर लगाने की बात कही। पीड़ित ने पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद ठग ने पीड़ित के 2 बैंक खातों से 11.44 लाख रुपए निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित 12 महीने तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद नजीराबाद थाने में केस दर्ज किया गया। 16 मार्च 2025 को गूगल से सर्च किया था नंबर कौशलपुरी के रहने वाले विष्णु मोहन ठक्कर ने बताया- बीते साल अस्वस्थ होने के कारण 16 मार्च 2025 को उन्होंने सनातन धर्म चिकित्सालय में कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर उन्होंने गूगल सर्च इंजन पर चिकित्सालय सर्च किया। उससे मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क कर डॉक्टर के बारे में पूछा, तो उन्हें दूसरे दिन डॉक्टर के मिलने की जानकारी दी गई। इस बीच उन्हें सलाह दी गई कि अगर अभी 5 रुपए टोकन का देकर नंबर लेते है तो आपका नंबर लग जाएगा और आपको लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, जिससे आप भीड़ से बच जाएगे। इस पर उन्हें पांच रुपये ऑनलाइन करने के लिए बोला गया, जिसके बाद उन्होंने एटीएम कार्ड के जरिए पांच रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसके कुछ देर बाद उनके दो बैंक खाते से 11.44 लाख रुपये निकल गए। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरसा वाले बाबा की मौत पर उपद्रव, 300 पर FIR:पथराव में 7 सरकारी गाड़ियां टूटीं, 22 नामजद; मथुरा पुलिस ने 14 को अरेस्ट किया
    Next Article
    नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा:औरैया के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment