Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगरेप में मुकदमा दर्ज करवाने वाली पीड़िता को मिलने धमकी:लखनऊ में ब्राउन गर्ल्स कैफे में चलता था धर्म परिवर्तन का धंधा; पीड़िता को मिल रही अनजान नंबर से धमकी

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ब्राउन गर्ल्स कैफे मामले में नया मोड़ आ गया है। गैंगरेप के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने अब खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि अलग-अलग नंबरों से उसे फोन कर लोकेशन पूछी जा रही है और देख लेने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पहले दर्ज हुआ था गैंगरेप व ब्लैकमेल का मुकदमा प्रार्थिनी ने थाना गोमतीनगर में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया था कि कैफे में युवतियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके न्यूड वीडियो बनाए जाते थे और ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया जाता था। साथ ही फर्जी आधार कार्ड और धर्म परिवर्तन के नाम पर जाल में फंसाने का भी आरोप लगाया गया। इस मामले में कैफे संचालक कमर हयात इदरीसी, जफर हयात, इरफान, कमरुल हसन, आमिर समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने 11 फरवरी को कार्रवाई करते हुए कैफे को सील कर दिया था। मामले की मीडिया में भी व्यापक कवरेज हुई थी। पूरे गैंग पर है शक युवती का कहना है कि यह गिरोह सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि बाराबंकी और फैजाबाद समेत अन्य शहरों में भी सक्रिय है। आरोप है कि नशीली दवाओं के जरिए युवतियों को फंसाकर ब्लैकमेल और गैंगरेप जैसी घटनाएं अंजाम दी जाती हैं। गोमती नगर पुलिस ने इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवयुग कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार:सतत भविष्य के लिए रसायन विज्ञान पर हुई चर्चा
    Next Article
    महोबा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की:बहन से प्रेम-प्रसंग के चलते घर में विवाद से परेशान था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment