Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर कोर्ट में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती:जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जज परिसर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यायालय के सभी पदाधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। जज न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान ही आज देश की न्याय व्यवस्था की नींव है। यह हर नागरिक को उसके अधिकार दिलाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से संविधान की रचना की। आज देश में प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का सहारा ले सकता है, जो बाबासाहेब के विचारों और संविधान की ही देन है। न्यायाधीश पांडेय ने दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार और जातिवाद जैसे सामाजिक भेदभाव को मिटाने तथा एक अच्छे समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उनका संविधान आज भी देश को एकता, समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में आज समाप्त होगा खरमास:20 अप्रैल से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम
    Next Article
    आगरा-फतेहाबाद रोड पर बाइक सवार युवक की मौत:तेज रफ्तार कार की टक्कर मारने से दूसरा गंभीर घायल, मृतक की 13 दिन बाद थी सगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment