Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:डेढ़ लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, जागरूकता रैली को हरी झंडी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि यह रैली जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर आम लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार लोक अदालत में डेढ़ लाख से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद न्यायाधीश ने नागरिकों से अपील की कि जिनके छोटे-छोटे मामले लंबे समय से लंबित हैं, वे लोक अदालत में उनका निस्तारण कराकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-01, शक्ति सिंह ने बताया कि 9 मई को आयोजित लोक अदालत का मुख्य कार्यक्रम जनपद न्यायालय परिसर में होगा। उन्होंने जानकारी दी कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामलों के साथ ही धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस), बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल से जुड़े मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, सेवानिवृत्ति लाभ, राजस्व एवं अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चंद्रा, अपर जिला जज अली रजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह और सचिव अंजनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल प्रवास से वापस आए सांसद:बोले- ममता बनर्जी मानसिक विक्षिप्त हो चुकी हैं, जनता ने बम और बारूद की राजनीति का बैलेट से जवाब दिया
    Next Article
    हमीरपुर में व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला:पुलिस ने बीमारी और तनाव को बताया आत्महत्या का कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment