Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला:पुलिस ने बीमारी और तनाव को बताया आत्महत्या का कारण

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना मौदहा कस्बे के कुमहरौड़ा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान हरि (55) के रूप में हुई है, जो टीवी रिपेयरिंग का काम करता था। बुधवार सुबह जब उसकी मां कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने हरि को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उनके शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने बताया कि हरि की पत्नी करीब तीन साल पहले किसी बात को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इस घटना के बाद से हरि मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसके अतिरिक्त, वह लंबे समय से बीमारी से भी जूझ रहा था, जिसके कारण वह अक्सर तनाव में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हरि ने बीमारी और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:डेढ़ लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, जागरूकता रैली को हरी झंडी
    Next Article
    संभल में बारात में मारपीट:डीजे पर डांस के दौरान बच्चे को कड़ा लगने पर विवाद, दूल्हा के दो भाईयों समेत 5 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment