Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 97 बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें निपटाईं:विद्युत वितरण खंड कार्यालयों में लगे समाधान शिविर

    10 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के सभी विद्युत वितरण खंड कार्यालयों में बुधवार को उपभोक्ता समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 97 बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविरों में बिल संशोधन, मीटर बदलने, नए कनेक्शन, लोड वृद्धि और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। ये शिविर शासन के निर्देश और जिलाधिकारी की पहल पर आयोजित किए गए थे। आमघाट वितरण खंड में 26, जंगीपुर में 22, सैदपुर में 22 और जमानिया में 27 उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई कर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने जानकारी दी कि उपभोक्ताओं को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रत्येक बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी विद्युत वितरण खंड कार्यालयों में नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नए बिजली कनेक्शन, लोड वृद्धि या परिवर्तन, खराब मीटर बदलने, बिल संशोधन, बिल सुधार और अन्य तकनीकी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनके बिजली बिल में त्रुटि है या बिजली से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, वे निर्धारित दिन अपने संबंधित वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। इससे शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MMMUT दीक्षांत में बोलीं राज्यपाल- बंद कीजिए शराब-सिगरेट:मां-बाप पढ़ने भेजे हैं, 20 मेधावियों को पहनाया 46 गोल्ड मेडल
    Next Article
    मिठाई की दुकान से 62 हजार की चोरी, VIDEO:कानपुर देहात में गल्ले से रुपए निकालता CCTV में कैद हुआ नाबालिग चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment