Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MMMUT दीक्षांत में बोलीं राज्यपाल- बंद कीजिए शराब-सिगरेट:मां-बाप पढ़ने भेजे हैं, 20 मेधावियों को पहनाया 46 गोल्ड मेडल

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में शिरकत करने पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की दो तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने शुरुआत में विश्वविद्यालय की जमकर तारीफ की लेकिन अंत में उन्होंने विश्वविद्यालय में कमियों को गिनाया। उन्होंने छात्रों से कहा कि- बंद कीजिए शराब सिगरेट, मां-बाप पढ़ने भेजे हैं, इसके साथ साथ उन्होंने कॉलेज में कमियों को दूर करने के लिए समिति बनाने की बात कही है। खास बात ये है कि राज्यपाल ने उस समिति में 1-2 स्टूडेंट्स को जोड़ने के लिए कहीं हैं। इस समारोह में उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने मंच पर पहुंचकर आर्यभट्ट हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की जमकर तारीफ की। बच्चों में है अपार प्रतिभा उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में बहुत प्रतिभा है। अगर उन्हें सही समय पर अवसर और मंच मिलता रहा, तो यही बच्चे भविष्य में वैज्ञानिक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के सफल नेतृत्वकर्ता बनकर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्यपाल ने दे दी नसीहत उन्होंने कहा कि अभी तो मैं हर यूनिवर्सिटी का भवन देख रहीं हूँ। कैसे ये भवन बन रहे हैं। कैसी डिजाइन है। यहां पर अभी 3 भवन बन रहे हैं। कहां पर क्या बनाना चाहिए। कोई भी संबंध न तो कुलपति से है न ही डिपार्टमेंट से कोई। मुख्यमंत्री 300 करोड़ दे देंगे तो 300 करोड़ का भवन बन जाता है। 200 देंगे तो 200 का बन जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मंच पर थे उनकी तरफ इशारा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि- आप तय करिए की क्या बनेगा और कैसे बनेगा। यहां पर इतना बड़ा कोरोडोर क्यों बना है। 2 मंजिला भवन बना है वहां पर लाइब्रेरी है। कोई बच्चा नहीं जा सकता वहाँ क्यों। क्या जरूरत है वहाँ पर। कोई जवाब नहीं दे पाते है। पैसा मिला है तो इसका मतलब नहीं है की कहीं भी कुछ भी बना दें। सरोजनी छात्रावास में क्षमता से अधिक बच्चे हैं। नया छात्रावास बनने से राहत मिलेगी। कस्तूरवा छात्रावास में ए और बी ब्लॉक में 3 साल से गंदगी बनी हुई है। क्यों आप लोगों को टाइम नहीं है सफाई करने का। छात्रों से मिलने आने वाले घर के लोगों को बैठने का कोई सुविधा नहीं है। रोड पर मिलना पड़ता है। रमन बॉय्ज़ हॉस्टल के कूड़े में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट मिल रहे। इसका मतलब यही हुआ कि अंदर शराब चल रहा है। इधर हमारे प्रधानमंत्री नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं। क्या एफ़ेक्ट नहीं होता होगा। बंद करिए ये सब। अभी भवन के पास गंदगी और बड़े घास फैली हुई है। कुत्ते हॉस्टल में घूम रहे हैं। नया ऑडिटोरियम 2015 से बन रहा है, अभी तक बन नहीं पाया। 10 साल हो गया, क्यों नहीं बना पैसा नहीं पहुंचा होगा। सब पता है मुझे। इसके साथ साथ उन्होंने कॉलेज में कमियों को दूर करने के लिए समिति बनाने की बात कही है। खास बात ये है कि राज्यपाल ने उस समिति में 1-2 स्टूडेंट्स को जोड़ने के लिए कहीं हैं। 20 मेधावियों को मिलेंगे 46 स्वर्ण पदक शैक्षणिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 46 स्वर्ण पदक मिले। इनमें 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 20 कुलपति स्वर्ण पदक और 23 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं। इस बार के दीक्षांत समारोह में कुल 1523 उपाधियां दी गईं। इनमें 1522 विद्यार्थियों को उनकी डिग्रियां मिली, जबकि मुख्य अतिथि विकास कौशल को एक मानद डी.एससी. की उपाधि प्रदान की गई। डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 1065 बीटेक, 68 बीबीए, 55 बीफार्मा, 73 एमटेक, 73 एमबीए, 75 एमसीए, 52 एमएससी और 61 पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। चरित्र निर्माण पर दिया जोर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों का लक्ष्य सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अच्छा चरित्र बनाना भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सफल है, जब उसका उपयोग समाज और देश की भलाई के लिए किया जाए। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, खासकर बेटियों की बड़ी भूमिका होगी। 60 प्रतिशत बेटियों ने हासिल की उपाधि राज्यपाल ने बताया कि इस वर्ष एमएमएमयूटी के दीक्षांत समारोह में 60 प्रतिशत छात्राओं और 40 प्रतिशत छात्रों को उपाधियां मिली हैं। उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण का अच्छा उदाहरण बताया और कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी कौशल सीखना चाहिए। नैतिक मूल्यों पर हो चर्चा उन्होंने कहा कि जहां कई बेटियां शिक्षा के जरिए देश का भविष्य बना रही हैं, वहीं कुछ महिलाएं अपराध के कारण जेलों में भी हैं। इस विषय पर विश्वविद्यालयों में चर्चा होनी चाहिए, ताकि युवाओं में नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़े। कोई काम छोटा नहीं होता राज्यपाल ने कहा कि हर काम का सम्मान होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी से छोटा काम भी करता है, तो उसकी सराहना की जानी चाहिए। जल संरक्षण और सौर ऊर्जा पर जोर उन्होंने विश्वविद्यालयों से जल संरक्षण, बिजली बचाने और सौर ऊर्जा के अधिक उपयोग के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के इस दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी ली जाएगी। गोद लिए गांवों को बनाएं नशामुक्त राज्यपाल ने विश्वविद्यालय से अपील की कि जिन पांच गांवों को गोद लिया गया है, वहां विशेष अभियान चलाकर उन्हें नशामुक्त बनाया जाए। इससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की सराहना समारोह में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की राज्यपाल ने खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत कीं, जिनमें से कई उन्होंने पहली बार सुनीं। प्रेरक कहानियों की बनेगी पुस्तक राज्यपाल ने घोषणा की कि इन प्रेरक कहानियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित कराया जाएगा और सभी विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। बच्चों में है अपार प्रतिभा उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में बहुत प्रतिभा है। अगर उन्हें सही समय पर अवसर और मंच मिलता रहा, तो यही बच्चे भविष्य में वैज्ञानिक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के सफल नेतृत्वकर्ता बनकर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईटीआई आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई, मिलेगा संशोधन का समय
    Next Article
    गाजीपुर में 97 बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें निपटाईं:विद्युत वितरण खंड कार्यालयों में लगे समाधान शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment