Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में अचानक धंस गई सड़क:10 फीट गड्ढे में गिरने से बचे 3 वाहन, लोगों ने लगाई बैरिकेडिंग

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के मिश्र बाजार-महुआबाग रोड पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक सड़क धंसने से अफरा-तफरी मच गई। सड़क के बीचों-बीच करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। जिस वक्त सड़क धंसी, उसी दौरान दो फोर व्हीलर और एक टोटो वहां से गुजर रहे थे। चालकों ने खतरा देखते ही ब्रेक लगा दिए और वाहन रोक दिए। कुछ सेकेंड की देरी होती तो तीनों वाहन गड्ढे में गिर सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क धंसने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल आसपास के लोगों की मदद से बैरिकेडिंग कर दी। इससे रास्ते से गुजरने वाले दूसरे वाहन और राहगीर गड्ढे की चपेट में आने से बच सकें। सभासद और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के ईओ समेत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। कपूरपुर के सभासद शाबान अली ने बताया कि सड़क के नीचे से सीवर की पाइपलाइन गुजर रही है। पाइप में लीकेज होने के कारण पानी जमीन के अंदर रिसता रहा और धीरे-धीरे आसपास की मिट्टी बहती चली गई। इससे सड़क के नीचे की जमीन खोखली हो गई। मंगलवार को जमीन का दबाव नहीं सह पाने से सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया और करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। फिलहाल पाइपलाइन में लीकेज की जांच होना बाकी है। स्थानीय दुकानदार आदिल ने बताया कि सड़क धंसने के समय एक तरफ से टोटो और दूसरी ओर से फोर व्हीलर आ रहे थे। दोनों वाहन गड्ढे के काफी करीब पहुंच चुके थे। सड़क धंसते ही चालकों ने तुरंत ब्रेक लगा दिए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर वाहन कुछ देर और आगे बढ़ जाते तो सीधे गड्ढे में गिर सकते थे। समय रहते ब्रेक लगने से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने खुद संभाला मोर्चा, बैरिकेडिंग लगाकर रोका रास्ता सड़क धंसते ही आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने मिलकर गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग लगाई, ताकि कोई वाहन चालक या राहगीर अनजाने में उसमें न गिर जाए। सड़क पर लगातार आवाजाही होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसे तत्काल जरूरी कदम बताया। सभासद और दुकानदारों ने नगर पालिका के अधिकारियों को सूचना देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। मरम्मत से पहले लीकेज ठीक करना जरूरी फिलहाल बैरिकेडिंग लगाकर मौके को सुरक्षित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ सड़क की मरम्मत करने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। पहले सीवर पाइप के लीकेज का पता लगाकर उसे ठीक करना जरूरी है। अब नगर पालिका की टीम के निरीक्षण और सड़क की मरम्मत का इंतजार है। लोगों को आशंका है कि लीकेज ठीक नहीं हुआ तो आसपास का हिस्सा भी दोबारा धंस सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इलेक्शन में बीजेपी विधायकों को गांव में घुसने नहीं देंगे':लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रदर्शन 15 वा का दिन , प्रदर्शनकारी बोले- नौकरी लेकर ही घर जाएंगे
    Next Article
    हाथरस नगर पालिका में जैम टेंडर पर सवाल:जांच में नियमों के उल्लंघन और वित्तीय नुकसान का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment