Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'इलेक्शन में बीजेपी विधायकों को गांव में घुसने नहीं देंगे':लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रदर्शन 15 वा का दिन , प्रदर्शनकारी बोले- नौकरी लेकर ही घर जाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    '2027 विधानसभा चुनाव का हम लोग पूरी तरीके से बहिष्कार करेंगे। सरकार के मंत्री - विधायक और नेताओं को अपने जिले और गांव में घुसने नहीं देंगे। जिस तरह से हम लोग पिछले 6 सालों से संघर्ष कर रहे हैं । मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री हो या दोनों डिप्टी सीएम, भाजपा कार्यालय हो या शिक्षा मंत्री का आवास हर जगह हम पहुंचे और गुहार लगाई मगर किसी ने आवाज नहीं सुनी , हमें धक्के देकर भगा दिया गया । इलेक्शन के मौका आएगा तो हम भी अपने संवैधानिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए सत्ता में बैठे हुए मंत्रियों को अपने इलाके से बाहर का रास्ता दिखाएंगे'। ये कहना 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी तूफान सिंह का। 15 से दे रहे हैं धरना लखनऊ में मंगलवार को इको गार्डन में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का 15 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। 68500 भर्ती अभ्यर्थियों में आरक्षण घोटाला का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। अभ्यर्थियों का कहना है अधिकार लेने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। अब हम लोग नौकरी लेकर ही घर लौटेंगे। 5% छूट देने की मांग प्रदर्शन कर रहे हैं आशुतोष ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है पिछले 6 सालों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अगर हमारे साथ न्याय होता तो हम लोग बारिश में खुले आसमान के नीचे न बैठे होते । बताया कि वर्ष 2018 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट का प्रावधान था। आरोप है कि इन चारों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिला और सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही परिणाम जारी कर दिया गया। ‘मंत्री से मिलने के बाद भी समाधान नहीं’ अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती परीक्षा के पासिंग मार्क्स में 5% की छूट दी जाए। उनका कहना है कि 150 पूर्णांक वाली परीक्षा में 60 अंक यानी 40% अंक पर परिणाम संशोधित कर नई चयन सूची जारी की जाए। उन्होंने बताया कि संबंधित मामले को लेकर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के साथ उच्च अधिकारियों कि बैठक भी हुई मगर अभी तक किसी तरह समस्या का समाधान नहीं निकला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में इंजीनियर दिवस पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान:स्वर्गीय आरके दत्ता की पुण्यतिथि पर आयोजन, बोले- रक्त की कमी से किसी की जान न जाए
    Next Article
    गाजीपुर में अचानक धंस गई सड़क:10 फीट गड्ढे में गिरने से बचे 3 वाहन, लोगों ने लगाई बैरिकेडिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment