Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर:5 तहसीलों में अलर्ट, 152 बाढ़ चौकियां, 46 शरणालय तैयार

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में बुधवार सुबह गंगा नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 63.350 मीटर था, जबकि खतरे का निशान 63.105 मीटर है। गंगा खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी का पानी अभी भी बढ़ रहा है। करीब दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले की पांच तहसीलों के निचले इलाकों में बाढ़ का असर पहुंचने की आशंका है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले में 152 बाढ़ चौकियां और 46 बाढ़ शरणालय शुरू कर दिए गए हैं। राहत और बचाव के लिए 229 नावें भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही पीएसी की टीमें भी तैनात की गई हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत किट तैयार हैं और शरणालयों में खाने-पीने का इंतजाम भी कर लिया गया है। प्रशासन ने गंगा किनारे के निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ प्रशासनिक सूचनाओं पर भरोसा करें। बच्चों, बुजुर्गों, पशुओं और विशेष देखभाल वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित ऊंचे स्थान या बाढ़ शरणालय में पहुंचाने के लिए कहा गया है। पानी में उतरने और बिजली के तारों से दूरी जरूरी प्रशासन ने बाढ़ के पानी में बच्चों को जाने और नहाने से रोकने की सलाह दी है। लोगों से बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने तथा बाढ़ के पानी में वाहन नहीं चलाने को कहा गया है। तेज बहाव के पास सेल्फी लेने या तैरने का प्रयास नहीं करने की भी चेतावनी दी गई है। नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर रोक है। प्रत्येक नाव में लाइफ जैकेट और लाइफ रिंग रखना और जरूरत के समय उसका इस्तेमाल करना अनिवार्य किया गया है। आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें फोन
    Click here to Read more
    Prev Article
    निवेशकों को दिए गए टिप्स:आदित्य बिड़ला AMC के MD बोले- 'बाजार के उतार-चढ़ाव से न घबराएं'
    Next Article
    झारखंडी मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज:4 सितंबर को जन्मोत्सव मनाया जाएगा, 9 दिन तक श्रीमद्भागवत कथा और भजन-कीर्तन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment