Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में हर्ष फायरिंग का VIDEO:पुलिस ने दो व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में लाइसेंसी असलहे से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है, जिसके बाद पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता चंद्रशंकर मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल @advshukla से एक ट्वीट पोस्ट किया था। इसमें बताया गया था कि इंस्टाग्राम आईडी Krishna Ydv1007 से जुड़े एक अकाउंट पर एक वीडियो मौजूद है। इस वीडियो में यादव बिरादरी के कृष्णा नामक युवक के कार्यक्रम में दो लोग खुलेआम लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस की जांच में वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान विजय कुमार यादव और रामनिरेश यादव के रूप में हुई है। ये दोनों गाजीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जंजीरपुर, अहिरपुरवा के निवासी हैं। यह घटना ग्राम देवकली में आयोजित एक तिलक कार्यक्रम की बताई जा रही है। समारोह के दौरान दोनों व्यक्तियों को लाइसेंसी असलहे का प्रदर्शन करते हुए हर्ष फायरिंग करते देखा गया। शिकायतकर्ता ने कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में इस प्रकार हथियार लहराना और फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल:संभल में दो की हालत गंभीर, आगरा कोल्ड स्टोरेज के लिए निकले
    Next Article
    प्रयागराज में 4132 जगहों पर होलिका दहन:114 संवेदनशील स्पॉट की लाइव निगरानी, QRT तैनात, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment