Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में कवित्री मणिका दुबे का संदेश:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों को दें आजादी और विश्वास

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचीं मशहूर कवित्री मणिका दुबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटियों और महिलाओं के लिए एक विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपनी बेटियों को इतना भरोसा और आजादी देनी चाहिए कि वे घर की चौखट से बाहर निकलकर अपने सपनों को पूरा कर सकें और समाज के लिए भी योगदान दे सकें। कवित्री दुबे ने बताया कि उन्हें भी अपने माता-पिता से अवसर और विश्वास मिला, जिसके कारण वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। मणिका दुबे ने अपनी कविता की पंक्तियों के माध्यम से बेटियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अपनी कविता सुनाई: "एक काजल की बिंदिया अच्छी लगती है, माथे की बिंदिया अच्छी लगती है, घर में बेटी आएगी तब क्या होगा, जब मिट्टी की गुड़िया अच्छी लगती है।" उन्होंने समझाया कि जब लोगों को मिट्टी की गुड़िया से भी स्नेह हो जाता है, तो बेटियों से स्नेह होना स्वाभाविक है। बेटियां अपने पिता, भाई और मां के बहुत करीब होती हैं और परिवार के हर एहसास को गहराई से समझती हैं। इसलिए, समाज को भी बेटियों की भावनाओं को समझना चाहिए। इस अवसर पर, उन्होंने एक और कविता प्रस्तुत की, जिसमें बेटियों के संघर्ष और साहस को दर्शाया गया था: "घाव अपने सिल रही हैं बेटियां, हर पिता का दिल रही हैं बेटियां, आबरू तुम ही बचा लो बाबूजी, मौत से अब मिल रही हैं बेटियां। बिन परों के नाप लें जो आसमां, जी बहुत काबिल रही हैं बेटियां।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूक करेंगे कर्मी:14 मार्च को होगा आयोजन, विवादों का होगा त्वरित निपटारा
    Next Article
    राष्ट्र चेतना मिशन टीम ने ब्लॉगर की जान बचाई:यूट्यूबर अनुराग डोभाल को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दुर्घटना के बाद अस्पताल में पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment