Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन:'सूर्या' की कप्तानी और 'कुलदीप' की फिरकी पर भरोसा; किदवई नगर में गूंजे मंत्र

    1 hour ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अहमदाबाद के मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर कानपुर में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शहर के मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ और दुआओं का दौर शुरू हो गया। वहीं शाम को मैच के दौरान जश्न मनाने के लिए युवाओं ने अलग-अलग इलाकों में बड़ी स्क्रीन्स लगाने और पटाखों का इंतजाम कर लिया है। औद्योगिक नगरी की गलियों में हर तरफ बस एक ही चर्चा है- आज भारत विश्व कप जीतकर इतिहास रचेगा। मंदिरों में हवन-पूजन, व्यापारियों ने मांगी जीत की दुआ किदवई नगर स्थित राधा माधव मंदिर में रविवार सुबह का नजारा खास रहा। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने हवन-पूजन कर टीम इंडिया की जीत की कामना की। मंत्रोच्चार के बीच भगवान से प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करे और विश्व कप भारत लेकर आए। व्यापारियों का कहना है कि इस बार टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहद मजबूत नजर आ रही है, ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। ‘कानपुर के लाल’ कुलदीप यादव को मैदान में उतारने की मांग फाइनल से पहले कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों ने एक खास मांग भी उठाई है। शहर के युवा खिलाड़ी धर्मेंद्र और अंकुर पांडे का कहना है कि फाइनल मैच में कानपुर के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में जरूर मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि पिछले मैच में स्पिन विभाग थोड़ा महंगा साबित हुआ था, ऐसे में कुलदीप की गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। शहर के क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि उनका अपना खिलाड़ी भी इस ऐतिहासिक मुकाबले का हिस्सा बने। ईशान से शतक की उम्मीद, अभिषेक से बड़े शॉट्स की आस अहमदाबाद की पिच को लेकर शहर के क्रिकेट जानकारों ने भी अपना अनुमान लगाया है। युवाओं का मानना है कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो टीम को कम से कम 200 से 225 रन का स्कोर बनाना होगा। फैंस को उम्मीद है कि आज ईशान किशन के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिल सकती है। वहीं अभिषेक शर्मा से भी बड़े शॉट्स की उम्मीद जताई जा रही है। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और संजू सैमसन के आक्रामक शॉट्स पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। अहमदाबाद का डर नहीं, फैंस का जोश हाई कुछ क्रिकेट प्रेमियों के मन में अहमदाबाद के मैदान से जुड़ी पुरानी यादों को लेकर हल्की चिंता जरूर है, लेकिन शहर में जोश किसी भी डर से ज्यादा बड़ा नजर आ रहा है। फैंस का कहना है कि भारतीय गेंदबाजों की धार और टीम का आत्मविश्वास इस बार बेहद मजबूत है। बर्रा से लेकर किदवई नगर और गोविंद नगर तक हर जगह यही चर्चा है कि आज टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनेगी। कई लोगों ने तो अपनी काम की शिफ्ट तक बदल ली है ताकि वे इस ऐतिहासिक मुकाबले को लाइव देख सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बच्चों की हत्या कर पिता फंदे पर लटका:दीवार पर लिखा- मेरी पत्नी और उसका आशिक जिम्मेदार; महिला SSB में नौकरी करती है
    Next Article
    सासंद बोले- मंत्री के काफिले में हिस्ट्रीशीटर चलते हैं:राजीव राय ने कहा- मेरी हत्या करा दें, भाजपा नेता ने उनके पिता पर की थी टिप्पणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment