Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में सपा के PDA को झटका:10 नेता बसपा में शामिल, विनोद बागड़ी और रमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर की राजनीति में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सामाजिक समीकरण को झटका देते हुए कुशवाहा, शर्मा और बिंद समाज के 10 प्रभावशाली नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम 26 फरवरी को वाराणसी मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर विनोद बागड़ी और बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। बसपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में सम्राट अशोक मौर्य, आनंद सिंह मौर्य, राजेंद्र कुशवाहा, वीरू मौर्य, अशोक बिंद, बिहारी बिंद, मनीष शर्मा, सोनू मौर्य, कृष्णानंद मौर्य और पवन कुमार मौर्य शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने बसपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के लिए काम करने की शपथ ली। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह दल-बदल जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है। पिछली बार समाजवादी पार्टी ने PDA समीकरण और ओमप्रकाश राजभर के साथ मिलकर जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया था। उस चुनाव में बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। अब बसपा संगठन लगातार नए और पुराने नेताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। बसपा नेतृत्व का दावा है कि इन सामाजिक समीकरणों के जुड़ने से आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी। बसपा नेताओं ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के प्रेमी ने दी थीं नशे की गोलियां:पुलिस ने हत्या की साजिश में रॉकी को पकड़ा, कत्ल से डेढ़ घंटे पहले हुई थी बात
    Next Article
    एपी सेन कॉलेज में रोजगार मेला- 70 छात्राएं शॉर्टलिस्ट:2.5 लाख तक सालाना पैकेज मिलेगा, 300 ने इंटरव्यू दिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment