Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस दुकान पर जीभ से चाटी बर्फ उसमें लगी आग...VIDEO:लखनऊ में बगल की दुकान भी जली, लोग बोले- किसी ने फूंक दिया

    6 hours ago

    1

    0

    जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में शुक्रवार रात आग लग गई। इस दुकान का जीभ से बर्फ चाटने का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया था। चर्चा है कि इसी वजह से ही किसी ने दुकान में आग लगा दी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग की चपेट में बगल की रजाई-गद्दे की दुकान भी आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। आग से दोनों दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पहले देखिए 4 तस्वीरें… आधी रात में धमाके के साथ लगी आग जानकीपुरम के मुलायम तिराहा स्थित गन्ने की दुकान में शनिवार रात करीब 1 बजे धमाके के साथ आग लग गई। देखते-देखते ऊंचीं लपटें निकलने लगीं। आग की चपेट में पास की रजाई-गद्दे की दुकान भी आ गई। रुई और कपड़ों की वजह से आग और भड़क गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी। बक्शी का तालाब फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची। अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग विकराल होने के कारण दूसरी गाड़ी भी बुलाई गई। दोनों गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में रसोई गैस सिलेंडर रखा था। फटने से पहले उसे बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। दुकान फूंकने की बात आ रही सामने आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने कहा कि गन्ने के रस की दुकान पर एक बच्चा जीभ से बर्फ चाट रहा था। उसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया था। इस वजह से लग रहा है कि किसी ने गुस्से में आकर दुकान को आग लगाकर फूंक दिया। लोगों ने कहा कि आसपास अन्य दुकान और घर है। गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया, वरना और बड़ा हादसा हो जाता। 14 सेकंड का वीडियो आया था सामने शुक्रवार को 14 सेकेंड का वीडियो वाट्सऐप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें दिख रहा था कि सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकान है। जमीन पर मशीन लगी है। उसके आगे तख्त रखा है। आगे सोलर पैनल लगा है। मशीन के गन्ने की खोई का ढेर लगा है। शाम का समय है। आसमानी शर्ट, खाकी पैंट और ग्रे टोपी पहने एक बच्चा गन्ने की मशीन पर रखी बर्फ जीभ से चाट रहा है। बर्फ चाटने के बाद वह आसपास देखता है। दावा- मानसिक कमजोर है बर्फ चाटने वाला बच्चा गन्ने के रस की दुकान जरवल, बहराइच निवासी महफूज की थी। उनके चचेरे भाई हफीज ने बताया कि महफूज के परिवार में पत्नी मुन्नी और 8 बेटी व 2 बेटे हैं। सभी जरवल में ही रहते हैं। दुकान पर एक महिला गद्दे सिलने का काम करती थी। उसी के बेटे ने जीभ से बर्फ चाटी थी। वह मानसिक रूप से कमजोर है। उस समय महफूज नमाज पढ़ने गया था। आग लगने के बाद डर की वजह से वह यहां से भाग गया है। उसका सब बर्बाद हो गया। 10-12 साल से चला रहा था दुकान महफूज अवनीश तिवारी की जमीन पर 10-12 साल से दुकान चले रहे थे। अवनीश ने बताया जमीन पर बिल्डिंग बनानी है। एक महीने पहले महफूज से दुकान हटाने को कहा था। अब वीडियो वाला बवाल हो गया। वह दुकान हटाने के लिए सामान हटा रहा था। देर रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। ----------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… बच्चे ने दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, VIDEO:लखनऊ में गन्ने के रस की दुकान पर लगी मशीन पर रखी थी बर्फ लखनऊ में गन्ने के रस की दुकान पर एक बच्चा बर्फ को जीभ से चाटते दिखा। आज, शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया। वीडियो में बच्चा मशीन पर रखी बर्फ को जीभ से चाटता नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया सीआरओ ने कटहल नाले का निरीक्षण किया:मानसून पूर्व संरक्षण और सुंदरीकरण के निर्देश दिए
    Next Article
    गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की मौत:औड़िहार में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे, पुलिस ने महाराष्ट्र में परिजनों को दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment