Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में श्री राधे होटल पर पुलिस का छापा:संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, आपत्तिजनक सामान बरामद; होटल सील

    5 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र स्थित कठवा मोड़ के श्री राधे होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। होटल में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के अंदर केबिन की तरह बनाए गए छोटे-छोटे कमरे मिले, जो पर्दों से ढके थे। तलाशी में कई कमरों के बिस्तर अस्त-व्यस्त पाए गए। पुलिस को इन कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राहकों को घंटे के हिसाब से कमरे दिए जाते थे, जिसके लिए 1000 से 2000 रुपए तक वसूले जाते थे। पुलिस के अनुसार, इस होटल को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के आने और अवैध गतिविधियां संचालित होने का जिक्र था। शिकायतों के आधार पर नोनहरा थाना पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नायब तहसीलदार की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। होटल प्रबंधक और कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिसमें रजिस्टर में दर्ज विवरण से घंटे के हिसाब से कमरे देने की पुष्टि हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद होटल को बंद कर दिया गया है। होटल प्रबंधक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9वीं की छात्रा से रेप, आरोपी हिरासत में:शौच के लिए खेत गई थी, गांव के युवक ने ही वारदातो को दिया अंजाम
    Next Article
    सीतापुर में अचानक बदला मौसम, सड़कों पर छाई धुंध:न्यूनतम तापमान में गिरावट, विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment