Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अचानक बदला मौसम, सड़कों पर छाई धुंध:न्यूनतम तापमान में गिरावट, विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंची

    7 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में भीषण गर्मी के बीच बुधवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रात से ही तेज हवाओं के साथ कोहरे की धुंध छाने से पूरे जिले की आबोहवा बदल गई। सुबह सड़कों पर घनी धुंध छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी महज 100 मीटर होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से लोग हैरान नजर आए। बीते कुछ दिनों से जिले में तेज धूप और गर्मी का असर महसूस किया जा रहा था, लेकिन तेज हवाओं के साथ आई धुंध ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। कोहरे जैसी धुंध के कारण हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। कई वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाए। धुंध के चलते सड़क पर दूर तक देखने में कठिनाई हो रही थी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। हालांकि ट्रैफिक सामान्य रहा, लेकिन वाहनों की रफ्तार काफी धीमी दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण मौसम में अचानक यह परिवर्तन देखने को मिला है। मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने लोगों को राहत भी दी है, क्योंकि पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर कम महसूस किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में श्री राधे होटल पर पुलिस का छापा:संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, आपत्तिजनक सामान बरामद; होटल सील
    Next Article
    महाराष्ट्र में 22 लाख की डकैती का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment