Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर पुलिस को मिलीं 5 नई UP-112 बाइक:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पांच नई यूपी-112 दोपहिया पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन पुलिस लाइन परिसर से विभिन्न थानों के लिए भेजे गए। इन वाहनों के शामिल होने से जिले के दूरदराज क्षेत्रों में आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की पहुंच तेज होगी। इससे प्रभावी गश्त के जरिए अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन नई दोपहिया यूपी-112 गाड़ियों के संचालन से पुलिस का प्रतिक्रिया समय कम होगा, जिससे आमजन को समय पर सहायता मिल सकेगी। डॉ. राजा ने जोर देकर कहा कि संसाधनों में वृद्धि से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को बेहतर तथा त्वरित सेवा प्रदान की जा सकेगी। इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ 60 लाख की चोरी:प्रयागराज में 100 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गाजीपुर में बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत:शादी समारोह से लौटते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment