Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात की IPL 2026 में चौथी जीत:चेन्नई को 8 विकेट से हराया; सुदर्शन ने 87 रन बनाए, गायकवाड की फिफ्टी काम नहीं आई

    17 hours ago

    1

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। गुजरात 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर हैं। रविवार को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाकर पारी संभाली। शिवम दुबे ने 22 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 विकेट मिला। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाकर टारगेट हासिल किया। साई सुदर्शन ने 46 बॉल पर 87 रन बनाए। जोस बटलर ने 30 बॉल पर 39 रन बनाए। शुभमन गिल ने 33 रन का योगदान दिया। चेन्नई से नूर अहमद और अकील हुसैन को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान। गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल भ्रम फैलाते हैं:दयाशंकर सिंह बोले- जनता ऐसी राजनीति को समझ चुकी है, विकास के साथ बीजेपी
    Next Article
    IPL- कोलकाता के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी लखनऊ:सीजन में दूसरी बार भिड़ंत, जॉर्ज लिंडे LSG की प्लेइंग-11 में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment