Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात के सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश:कई जिलों में बाढ़, UP में 9 घर सरयू में समाए; बिहार-राजस्थान समेत 7 राज्यों में अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    गुजरात में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सूरत में सबसे अधिक 24 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि 12 अन्य क्षेत्रों में 10 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू नदी के कटाव से एक ही दिन में 9 मकान नदी में समा गए। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक और केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति मौसम से जुड़े अपडेट्स… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… दिल्ली में बढ़े इन्फ्लूएंजा के मरीज मानसून की बारिश और मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ गए हैं। AIIMS दिल्ली के मेडिसिन विभाग में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया मानसून के दौरान तापमान कम हो जाता है। तापमान में बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस ज्यादा फैल रहा है। मरीजों को गले में खराश, नाक बहना, सूखी खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर- आतंकियों ने नाम पूछकर दो हिंदुओं को गोली मारी:दोनों की मौत; सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे
    Next Article
    सड़कों पर मवेशियों से हादसों में मुआवजा दिया जाए:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिए कानूनों में संशोधन करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment