Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात- PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया:कहा- देश आज हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जा रहा; ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट

    14 hours ago

    1

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है। उन्होंने कहा- जून 2023 में MOU साइन हुआ, सितंबर 2023 में काम शुरू हुआ और फरवरी 2026 में यहां प्रोडक्शन शुरू हो गया। इस सेक्टर को जानने वाले समझते हैं कि यह बहुत तेज रफ्तार है। साफ नीयत हो तो नीतियां भी साफ बनती हैं और फैसले जल्दी होते हैं। इस प्लांट में पहली बार मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल्स का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू होगा। यह केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का पहला प्रोजेक्ट है। यह प्लांट 22,516 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री यहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। पीएम की स्पीच की बड़ी बातें… कार्यक्रम की 6 तस्वीरें… एटीएमपी टेक्नोलॉजी पर आधारित है प्लांट यह प्लांट एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। प्लांट में सेमीकंडक्टर चिप्स को जोड़ा जाएगा, उनकी जांच की जाएगी, उन पर जरूरी मार्किंग और फिर पैकेजिंग की जाएगी। इससे देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को मजबूती मिलेगी और देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। अब तक भारत माइक्रो चिप्स के मामले में आयात पर निर्भर रहा है। ऐसे में यह प्लांट देश में तकनीकी विकास, निवेश और रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। साथ ही, यह ‘मेक इन इंडिया’ और डिजिटल भारत जैसे अभियानों को भी गति देगा। अमेरिका की माइक्रोन कंपनी ने लगाया है प्लांट अमेरिकी माइक्रोचिप निर्माता कंपनी माइक्रोन कंपनी ने यह प्लांट लगाया है। इसके लिए अगस्त-2023 में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस MoU से पहले जुलाई-2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे और वहां माइक्रोन कंपनी ने गुजरात में प्लांट लगाने का ऐलान किया था। गुजरात में सेमीकंडक्टर के चार प्लांट केंद्र सरकार ने 2023 में साणंद में माइक्रोन के पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी थी। इसके बाद, फरवरी 2024 में धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सेमीकंडक्टर संयंत्र साणंद में सीजी पावर के ऐसे ही प्लांट की मंजूरी दी थी। गुजरात का चौथा प्लांट भी साणंद ही जगह लेने वाला है। यह प्लांट कीन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 3300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से स्थापित किया जाएगा। सेमीकंडक्टर पॉलिसी बनाने वाला गुजरात पहला राज्य गुजरात सरकार ने 2022 से 2027 तक के लिए सेमीकंडक्टर नीति बनाई है और यह नीति बनाने वाला भारत का पहला राज्य है। 'गुजरात सेमीकंडक्टर नीति 2022-27' के तहत सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को सब्सिडी और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट के लिए कुल 75 प्रतिशत सब्सिडी और जमीन खरीद पर जीरो स्टांप शुल्क की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही पहले 5 साल तक प्लांट को 12 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की दर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ------------------- पीएम मोदी के जनवरी में गुजरात दौरे की ये खबर भी पढ़ें... मोदी जर्मन चांसलर से मिले, साथ मिलकर पतंग उड़ाई: कहा- भारत में 2000 से ज्यादा जर्मन कंपनियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद पीएम ने कहा- भारत-जर्मनी करीबी सहयोगी हैं। इसीलिए आज भारत में 2000 से ज्यादा जर्मन कंपनियां हैं। यह जर्मनी के भारत के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत:6 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी
    Next Article
    ओडिशा में रेप-मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:पहले प्रेमी गलत काम कर छोड़कर भागा, फिर अनजान शख्स ने रेप कर चौथी मंजिल से फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment