Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा में रेप-मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:पहले प्रेमी गलत काम कर छोड़कर भागा, फिर अनजान शख्स ने रेप कर चौथी मंजिल से फेंका

    5 hours ago

    1

    0

    ओडिशा में 23 साल की महिला के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान युवती के प्रेमी सोमनाथ ओझा और झारखंड के धनबाद निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना जगतसिंहपुर जिले की है, जहां महिला के साथ उसके प्रेमी और एक अनजान व्यक्ति ने दो बार रेप कर युवती का मर्डर कर दिया। मामले में एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को युवती सुबह 10 बजे घर से लापता हुई थी। उसके प्रेमी सोमनाथ ओझा ने शादी करने की बात कहकर मंदिर में बुलाया था। सोमनाथ युवती को अपने साथ सुनसान जगह ले गया, वहां उसका रेप किया। बाद में युवती को राहामा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया था। वहां युवती को शुभम कुमार नाम का युवक मिला। वह युवती को मदद करने के बहाने अपने रूम पर ले गया। वहां उसका रेप किया और इमारत की चौथी मंजिल से फेंककर युवती की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी के फोन में एडल्ट कंटेंट बरामद पुलिस ने बताया, दोनों आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद जांच में मुख्य आरोपी शुभम के मोबाइल फोन से भारी मात्रा में एडल्ट वीडियो कंटेंट बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य छिपाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 23 फरवरी की सुबह युवती का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। युवती के भाई ने पहले ही तिर्तोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में जब मामला सामने आया तो भाई ने 25 फरवरी को पारादीप मॉडल थाने में दुष्कर्म और हत्या की शिकायत दर्ज कराई। नवीन पटनायक ने सुरक्षा पर सवाल उठाए वहीं, इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी चीफ नवीन पटनायक ने गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- … और कितनी निर्दोष जानें जाएंगी? नाबालिग लड़कियों से लेकर दिव्यांग युवतियों तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। …………………….. यह खबर भी पढ़ें…. ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले: नोट गिनने की मशीनें लाना पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था ओडिशा विजिलेंस ने 25 फरवरी को कटक सर्किल के डिप्टी डायरेक्ट (माइंस) देबब्रत मोहंती के घर से 4.27 करोड़ रुपए नकद जब्त किए थे। मोहंती को लाइसेंसी कोयला व्यापारी से ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि मोहंती कोयला डिपो को बिना रुकावट चलाने और काम आसान करने के बदले रिश्वत ले रहा थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात- PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया:कहा- देश आज हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जा रहा; ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट
    Next Article
    8 महीने की प्रेग्नेंसी में हेमा मालिनी ने शूट किया था ये होली गाना, फैंस को भनक तक नहीं लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment