Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात स्थापना दिवस पर गरबा-डांडिया का आयोजन:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महिलाओं ने की शानदार प्रस्तुति

    3 hours ago

    2

    0

    संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में सोमवार को गुजरात स्थापना दिवस पर डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी लय, ताल और समन्वय ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां शानदार प्रस्तुति करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने “कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। डांडिया और गरबा जैसे लोकनृत्य केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक जागरूकता की भावना सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर विद्या कुमारी चंद्रा ने अपने वक्तव्य में डांडिया एवं गरबा की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नृत्य परंपराएं भक्ति, ऊर्जा और सामूहिकता का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करें। कुलपति ने कहा कि सभी की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से ही यह सांस्कृतिक आयोजन भव्यता एवं सफलता के शिखर तक पहुंचा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लेते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस मौके पर प्रो विधु द्विवेदी, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ.रानी द्विवेदी समेत अन्य रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में स्कूटी चोरी की CCTV:SHO और चौकी इंचार्ज ने कहा FIR लिखवाई तो कोर्ट के चक्कर ही काटते रहना
    Next Article
    CM कल देंगे 613 करोड़ के विकास की सौगात:गोरखपुर पहुंचे; 3 राज्यों में जीत पर भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment