Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज के टॉप 24 शहरों में शामिल:प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट से मिली शहर को वैश्विक पहचान

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद नगर निगम को ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 में बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली है। शहर दुनिया के शीर्ष 24 शहरों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि पर पार्षदों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को नगर निगम मुख्यालय में बधाई दी। उन्होंने आयुक्त को फूल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। गाजियाबाद का प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट इस सफलता का मुख्य कारण है। इस परियोजना के तहत गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पार्षदों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट शहर में नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और गोबर से संबंधित समस्याओं के समाधान में भी सहायक होगा। इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम को 1 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि भी प्राप्त होगी। इस राशि का उपयोग शहर में योजना को मजबूत करने और नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए किया जाएगा। पार्षदों ने इस उपलब्धि को पूरे गाजियाबाद के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की, जिसके कारण यह सफलता संभव हो पाई। नगर निगम मुख्यालय में पार्षदों और नागरिकों ने इस सफलता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि गाजियाबाद भविष्य में भी ऐसे ही नवाचारी कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाए रखेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यीडा में स्पार्क मिंडा ग्रुप करेगी 220 करोड़ का निवेश:प्राधिकरण ने कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा
    Next Article
    सांसद ने सिलेंडर किल्लत पर लिया संज्ञान:कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment