Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद के ग्रीनफील्ड स्कूल में घुसा तेंदुआ:100 छात्रों का टला पेपर, स्कूल की बाउंड्री पर जाल लगा रही वन विभाग की टीम

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुधवार सुबह एक तेंदुआ ग्रीन फील्ड स्कूल में घुस गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के घुसने की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान की तैयारी शुरू कर दी। साथ ही आज स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इससे 11वीं के करीब 100 बच्चों का एग्जाम टल गया। टीमें आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ दिखाई दिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि तेंदुआ कहां से आया। यह घटना गोविंदपुरम इलाके की है। स्कूल की बाउंड्री पर जाल लगा रही वन विभाग की टीम गोविंदपुरम में सीबीएसई बोर्ड का ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल है। आज सुबह 5 बजे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखाई दिया। आज 11वीं का एग्जाम था, जिसके बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। करीब 100 छात्रों का पेपर टल गया है। वन विभाग की टीम और पुलिस स्कूल परिसर की बाउंड्री पर जाल लगा रही है, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। स्कूल के चारों तरफ भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस स्कूल के छात्रों का बोर्ड एग्जाम रद्द करते हुए आज पूरी तरह छुट्टी कर दी गई है। तेंदुआ घुसने की सूचना के बाद से कविनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोविंदपुरम रोड पर दोनों तरफ से पुलिस लोगों को आसपास जाने से रोक रही है। देखिए 4 तस्वीरें… तेंदुए के रेस्क्यू की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजेश पाठक की पंगे वाली रिसर्च शुरू:राहुल के पुतले का पलटवार, केशव की कृपा पर MLC बने माननीय ने पाला बदला
    Next Article
    महिला डॉक्टर ने स्टेटस लगाया- 24 घंटे में न्याय मिला:डरो मत आवाज उठाओ, कानून है... गोरखपुर में बैड टच कर लड़कों ने उतारी थी शर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment