Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला डॉक्टर ने स्टेटस लगाया- 24 घंटे में न्याय मिला:डरो मत आवाज उठाओ, कानून है... गोरखपुर में बैड टच कर लड़कों ने उतारी थी शर्ट

    7 hours ago

    1

    0

    मुझे गोरखपुर में 24 घंटे के अंदर इंसाफ मिल गया। मेरे इस आर्टिकल को पढ़ने वाली हर लड़की से मेरा यही कहना है कि अपनी आवाज उठाने से डरो मत। न्याय की शुरुआत उसी क्षण होती है, जब आप यह तय कर लेते हैं कि अब चुप रहना विकल्प नहीं है। जब तक आप अपने डर से बाहर निकलने का पहला कदम नहीं उठाते, तब तक दुनिया आपके लिए नहीं बदलेगी। ये बातें AIIMS की महिला डॉक्टर ने अपने 24 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा। उन्होंने 22 फरवरी को अपने साथ हुई बैडटच की घटना के 24 घंटे में तीनों आरोपियों के पकड़े जाने पर खुशी जाहिर की। अब पढ़िए महिला डॉक्टर का स्टेट्स जो इंस्टाग्राम पर शेयर किया नागालैंड की रहने वाली 24 साल की एम्स की महिला डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं मजबूती से खड़ी रही। 24 घंटे के अंदर ही दोषियों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। गलत करने वाले अब सलाखों के पीछे हैं। कानून की सभी धाराएं लागू की जा चुकी हैं। कानून मौजूद है। जब आप उससे काम करने के लिए मांग करते हैं, तो वह आपकी डिमांड पूरी करता है।” “यह केवल बदला लेना नहीं बल्कि लड़कियों की गरिमा के बारे में है। इसका मतलब हमे एक सीमा तय करनी होगी। जिससे अधिक होने पर कहना होगा कि अब बस बहुत हो गया। किसी को भी घूरने और हमारा पीछा करने का हक नहीं है। यह हमे आहत, अपमानित और नीचा दिखाने के लिए किया जाता है।” “हम सम्मान के पात्र हैं हमेशा, इसलिए हर महिला को सिर उठाकर बाहर कदम निकालना चाहिए। शर्म की बात कभी हमारी नहीं थी। यह डर कभी नहीं था। भविष्य भी उन महिलाओं का ही है, जो चुप रहने से इन्कार करती हैं। अपनी बातों को बिंदास रखती हैं। महिलाओं तुम निडर रहो, कभी अकेली नहीं हो। बेहद सराहनीय प्रयास था। हम हर दिन परिस्थिति में एक साथ और भी मजबूत होते जा रहे हैं।” डॉक्टर ने कहा- लड़कों ने पीछे से मेरे शरीर पर हाथ मारा AIIMS की 24 साल की पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- मैं नागालैंड कि रहने वाली हूं। अभी AIIMS में जूनियर रेसिडेंट प्रसूती विभाग में हूं। 22 फरवरी को मैं अपने दोस्त के साथ ओरियन मॉल गई थी। वहां 3 लड़कों ने मेरे ऊपर गंदे कमेंट किए। जब हम लोग AIIMS लौट रहे थे। तब AIIMS के गेट नंबर- 2 के पास उन्हीं लड़कों ने पीछे से मेरे शरीर पर हाथ से मारा। जब हम लोगों ने विरोध किया तो गाली देते हुए अपने कपड़े उतार दिए। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मेघालय के CM ने X पर पोस्ट कर कार्रवाई का आग्रह किया मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने मंगलवार सुबह 8:43 बजे X पर पोस्ट किया। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि किसी महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाना किसी भी सभ्य राष्ट्र को स्वीकार नहीं होना चाहिए। वे भी आपकी बहन-बेटियां ही हैं। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। लिखा- उत्तर पूर्व की महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए, न ही सनसनीखेज बनाकर भुला दिया जाना चाहिए। हर बार कोई ताजा घटना सामने आने पर ही इसे पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करें। नाफोर्ड से महिला डॉक्टर ने की थी शिकायत कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्ड एम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया। लिखा- एम्स गोरखपुर में प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय 3 पुरुष उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं। देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों AIIMS के गेट नंबर-2 की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी। गेट नंबर-2 पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला डॉक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा। FIR दर्ज करने के बाद एक्शन में आई पुलिस SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया- जानकारी मिली है कि 22 फरवरी की रात को AIIMS की डॉक्टर से कुछ लोगों ने छेड़खानी की। डॉक्टर की शिकायत पर AIIMS थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सोमवार (23 फरवरी) देर शाम 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनकी पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमानगर निवासी सूरज गुप्ता और देवरिया के ही रामनाथ उत्तरी के अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। वहीं, तीसरे आरोपी आदित्य राजपूत को मंगलवार सुबह AIIMS थाना पुलिस ने अरेस्ट किया। सूरज और अमृत राजर्षि टंडन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि आदित्य बीए सेकेंड ईयर में है। NAFORD ने CM योगी का धन्यवाद किया नाफोर्ड ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी पर सीएम योगी और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया हैंडल X पर गोरखपुर पुलिस की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा कि एक बार फिर हम सीएम योगी, एडीजी गोरखपुर, डीजीपी यूपी, गोरखपुर पुलिस, डीआईजी गोरखपुर को उनके सक्रिय, त्वरित और निर्णायक हस्तक्षेप के लिए एक बार फिर हार्दिक धन्यवाद देते हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला; गोरखपुर में एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- पति ज्यादा चाहते थे गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के ग्रीनफील्ड स्कूल में घुसा तेंदुआ:100 छात्रों का टला पेपर, स्कूल की बाउंड्री पर जाल लगा रही वन विभाग की टीम
    Next Article
    लखनऊ में मानवेंद्र को भतीजे ने दी मुखाग्नि:बेटा हत्या करके जेल में बंद; मर्डर के बाद सिर काटकर फेंक दिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment