Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 14 दिन में पति को छोड़कर गई दुल्हन:पति से कहा- मैं अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, जेल भिजवाने की धमकी दी

    5 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में शादी के 14 दिन बाद एक दुल्हन अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। पति ने बताया कि पत्नी ने कहा कि वह अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती। इसके बाद मैंने उसके घर पर बताया। तब से दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया। अब पत्नी मुझे और मेरे परिवार को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। युवक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली का है। यहां रहने वाले अभिनव खंडेलवाल पानी सप्लाई का काम करते हैं। अभिनव के मुताबिक, मई 2026 में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पानीपत की युवती से रिश्ता कराने की बात कही थी। इसके बाद परिवारों के बीच बातचीत हुई और पानीपत निवासी रानी से अभिनव का रिश्ता तय हो गया। अभिनव के मुताबिक, 11 जुलाई को कौशांबी क्षेत्र में दोनों की शादी हुई। उनका कहना है कि शादी में करीब 4 लाख रुपए खर्च हुए थे। सात दिन बाद प्रेमी से बात करते देखा अभिनव का आरोप है कि शादी के करीब सात दिन बाद उन्होंने पत्नी को फोन पर किसी युवक से बात करते देखा। पूछने पर पत्नी ने बताया कि वह उसका प्रेमी है और वह उसे नहीं छोड़ सकती। इसके बाद अभिनव ने अपनी मां और ससुराल पक्ष के लोगों को पूरी बात बताई। परिवार में विवाद बढ़ गया। अभिनव का आरोप है कि पत्नी ने उससे कहा कि वह उसका पीछा छोड़ दे। ससुराल में किया हंगामा अभिनव के मुताबिक, पत्नी ने राजस्थान के एक धार्मिक स्थल से भी भागने की कोशिश की थी। बाद में वह गाजियाबाद स्थित ससुराल पहुंची। यहां उसने हाथ की नस काटने और गैस सिलेंडर से आग लगाने की धमकी दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अभिनव का आरोप है कि पत्नी ने साफ कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती। विवाद के बाद 25 जुलाई को वह मायके चली गई। परिवार को जेल भेजने की धमकी का आरोप अभिनव की मां निशा खंडेलवाल का आरोप है कि बेटे की शादी का पूरा खर्च परिवार ने उठाया था। शादी के सात दिन बाद उन्हें बेटे की पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। उन्होंने फोन कर लड़की के परिवार को इसकी जानकारी दी। निशा के मुताबिक, इसके बाद दुल्हन और उसके परिवार की ओर से उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी जाने लगी। उनका आरोप है कि कभी नस काटने और कभी रात में घर जलाने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 1 लाख रुपए नहीं देने पर पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अभिनव ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान की हार्टअटैक से मौत:रांची से अमरोहा पहुंचा शव, राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार
    Next Article
    नकाबपोश युवक ने डिप्टी कमिश्नर की बेटी को धमकाया:सहारनपुर में पिस्टल दिखाकर घर में घुसना चाहता था, शोर मचाने पर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment