Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकाबपोश युवक ने डिप्टी कमिश्नर की बेटी को धमकाया:सहारनपुर में पिस्टल दिखाकर घर में घुसना चाहता था, शोर मचाने पर भागा

    11 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में 16 सितंबर की शाम पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है। 22 साल का युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा। उसने बरामदे में मौजूद डिप्टी कमिश्नर की नाबालिग बेटी को पिस्टल दिखाकर घर के अंदर चलने के लिए कहा। बेटी के शोर मचाने पर उसकी मां बाहर आईं तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। दोनों के शोर मचाने पर डिप्टी कमिश्नर कमरे से बाहर आए तो आरोपी जीने से उतरकर भाग गया। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने सदर बाजार थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की जा रही है। पहले ये तीन तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं डिप्टी कमिश्नर डिप्टी कमिश्नर राजीव कुमार शाक्य ने बताया- वह पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी के K-147 में तीन साल से किराये के मकान में ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। घर में एक बेटी और पत्नी संतोषी रहते हैं। एक बेटा था। चार साल पहले उसकी मौत हो चुकी है वो बेटी से बड़ा था। बेटी 11 वीं में पढ़ती है। 16 सितंबर की शाम करीब 7:55 बजे बेटी घर के ऊपरी मंजिल पर बालकनी में खड़ी थी। इसी दौरान करीब 23-24 साल का एक युवक वहां पहुंचा। उसका चेहरा और बाल पूरी तरह ढके हुए थे, सिर्फ आंखें दिखाई दे रही थीं। बेटी और पत्नी को पिस्टल दिखाकर कहा- अंदर चलो उसके हाथ में पिस्टल था। बेटी को हथियार दिखाकर धमकाया और अंदर चलने के लिए कहा। बेटी के चिल्लाने पर उसकी मां बाहर आईं। उसने पत्नी को भी पिस्टल दिखाकर अंदर चलो कहा। उन्हें अंदर ले जाने की कोशिश की। उस समय वह घर के अंदर ही मौजूद थे। पत्नी के चिल्लाने पर शोर सुनकर वह कमरे से बाहर आए। 5-6 सेकंड ही देख पाए। इसके बाद वह तुरंत भाग गया। युवक पैदल ही आया था या अकेले था। यह पता नहीं चल सका। तीन सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए दिखाई दिया जिसके बाद सदर थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस जांच करने घर पहुंची। मेरे घर में सीसीटीवी नहीं है। इसलिए आस पास के सीसीटीवी चेक किये। आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरों में आरोपी युवक भागते हुए दिखाई दिया है। वह J-ब्लॉक की तरफ जाते हुए नजर आया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस बोली- आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा पुलिस अधीक्षक नगर श्री व्योम बिंदल ने बताया- पैरामाउंट कॉलोनी में एक सरकारी अधिकारी के घर पर रात को एक संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें आरोपी भागते हुए दिखा है वीडियो के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें… क्या संजय निषाद वाकई पाला बदल सकते हैं:SC दर्जे की मांग पर कहां फंसा पेंच; गठबंधन टूटा तो भाजपा को कितना नुकसान यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या संजय निषाद पाला बदलने वाले हैं? इस पर उनका रिएक्शन भी आया। आज यूपी एक्सप्लेनर में पढ़िए, क्या वाकई भाजपा से उनका गठबंधन टूटने वाला है? निषाद समाज के SC दर्जे पर पेंच कहां फंसा है? संजय ने पाला बदला, तो भाजपा को कितना नुकसान होगा? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 14 दिन में पति को छोड़कर गई दुल्हन:पति से कहा- मैं अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, जेल भिजवाने की धमकी दी
    Next Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया बेरोजगार दिवस:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देवरिया में सरकार पर लगाए आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment