Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 16वीं मंजिल से कूदी लड़की, मौत:यूपी पुलिस की तैयारी कर रही थी, घरवाले बोले- बेटी को धक्का दिया गया

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे एक लड़की ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के समय वह अर्धनग्न हालत में थी। जैसे ही वह नीचे गिरी, सोसाइटी में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। संध्या (18) यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। उसके पिता इसी सोसाइटी में कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। इसके चलते संध्या का यहां आना-जाना लगा रहता था। घरवालों ने आरोप लगाया कि संध्या को किसी ने 16वीं मंजिल से धक्का दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लड़की ने खुद कूदकर सुसाइड किया है। लिफ्ट के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह अकेले ही लिफ्ट से ऊपर पहुंची थी। घटना इंद्रापुरम थाना क्षेत्र स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी की है। घर से दौड़ने निकली थी, सोसाइटी में मिली लाश संध्या हरदोई जिले के रहने वाले सुखदेव कनोजिया की बेटी थी। सुखदेव पिछले करीब 30 साल से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के कनावनी गांव में रह रहे हैं। वह जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में कपड़ों पर प्रेस का काम करते हैं। उनके तीन बेटियां हैं। संध्या रोज सुबह दौड़ने जाती थी। मंगलवार सुबह भी वह घर से दौड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान वह सोसाइटी पहुंची और वहां बिल्डिंग की 16वीं मंजिल के सी ब्लॉक से अर्धनग्न अवस्था में कूद गई। उस समय उसके शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में युवती लिफ्ट में अकेले जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, 16वीं मंजिल पर भी वह लिफ्ट से अकेले बाहर निकलती नजर आई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पिता बोले- मेरी बेटी कूद नहीं सकती मृतका के पिता सुखदेव कनोजिया ने कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरी बेटी ने आत्महत्या की है। इस पूरे मामले में मुझे साजिश लग रही है। किसी ने उसे लिफ्ट से ऊपर बुलाया होगा। फिर जानबूझकर धक्का दिया होगा। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'अखिलेश का ल्यारी राज चाहिए या धुरंधर सीएम?':लखनऊ में लगीं होर्डिंग्स पर लिखा; मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के दंगे गिनाए लखनऊ में आज रात में सड़क किनारे होर्डिंग लगा दिए गए। इन पर पूछा गया है आपको क्या चाहिए... अखिलेश का ल्यारी राज या धुरंधर सीएम। इसमें एक तरफ पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर काला चश्मा लगाए हुए लगाई गई है। दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर कन्या पूजन करते हुए है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में योगी बोले- सनातन के राजा राम हैं:संभल दंगें में सैकड़ों हिंदू मारे गए, सपा ने केस वापस लिए
    Next Article
    लखनऊ नेशनल पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का दूसरा दिन:भारतीय ज्ञान प्रणाली पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment