Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आग से 200 घर जलकर राख:बेघर लोगों को राहत शिविर भेजा गया, 1 हजार लोगों के रहने और खाने का किया इंतजाम

    8 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में गुरुवार को करीब 150 से 200 झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। सिलेंडरों में लगातार धमाके होते रहे। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने आग पर काबू पाया। इस आग से सब कुछ खत्म हो गया। हालांकि इसमें जनहानि नहीं हुई और फायर विभाग ने बड़ी अनहोनी बचा को बचा लिया। डीएम रविंद्र मांदड़ ने कनावनी के पास निजी स्कूल में राहत शिविर तैयार कराते हुए जायजा लिया। जहां 1 हजार लोगों के रहने और उनके भोजन व पानी की व्यवस्था कराई है। रात में भी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मौके पर सभी से हालचाल लेते रहे। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुब्बार 10 किमी तक देखा गया। गुरुवार को लगी आग की तस्वीरें डीएम सभी के रहने और भोजन के इंतजाम कराए कनावनी इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने की घटना के बाद हुए नुकसान तथा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए डीएम रविंद्र मांदड़ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही डीएम और डीसीपी धवल जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, साथ ही सभी के लिए इंतजाम कराए। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। करीब 1000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, साथ ही कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई। मौके पर पीएसी भी तैनात की गई है। पानी और अस्थाई शौचालय शिविर स्थल पर मोबाइल शौचालय की भी व्यवसथा की गई। पानी के टैंकर जिससे पानी की समस्या न बने। SDM सदर अरूण दीक्षित ने बताया कि संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं सुविधा की जा रही हैं। आर्य पब्लिक स्कूल, कनावनी को अस्थायी राहत शिविर के रूप में चिन्हित करते हुए वहां रहने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आग में हुए नुकसान को लेकर पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये,की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। व घर का सामान दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ललित अग्रवाल 12वीं बार बने अध्यक्ष:शहीद स्मारक समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, स्वर्ण जयंती की तैयारी
    Next Article
    बिजनौर में भाकियू नेता की करंट लगने से मौत:खेत पर काम करते समय झुलसे थे, मेरठ अस्पताल रेफर किया गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment