Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में गंदगी-जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन:लोगों ने सड़क जाम कर नगर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस शहर के सादाबाद गेट स्थित चूना वाला डंडा क्षेत्र में गंदगी और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़क जाम कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसका पुतला भी फूंका। स्थानीय लोगों का कहना था कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां गंदगी से भरी हुई हैं और हर तरफ जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निवासियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। गंदगी के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। पास में एक मंदिर भी है और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जाम से यातायात भी हुआ प्रभावित... प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर तख्त, साइकिलें और नसैनी आदि रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही रुक गई। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर के पीछे जंगल में निकले विशाल अजगर:अमेठी के गांव में हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर
    Next Article
    जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू:जिलाधिकारी ने स्व-गणना पर जोर दिया, ऑनलाइन होगी जनगणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment