Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में टेंपो गड्ढे में पलटा:5 लोग गंभीर रूप से घायल, सोहास से नौगढ़ जा रही थी टेंपो

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के सोहास-नौगढ़ मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। सदर थाना क्षेत्र के सोहास रोड स्थित जमुआर घाट के पास सोहास की तरफ़ से नौगढ़ जा रही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। टेंपो में सवार लोग अचानक हुए हादसे से हिल गए और चीखने लगे। हादसे में सुनील, नौनमति, अफ़ज़ल, सुमित सहित कुल पांच लोग जख्मी हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिद्धार्थनगर, मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल भेज दिया। सड़क पर सुरक्षा की कमी गंभीर कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि नौगढ़-सोहास मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। सड़क की ऊंचाई लगभग 10 फीट है और किनारे पर सुरक्षा बाड़ या डिवाइडर नहीं है। तेज रफ्तार वाहन अक्सर अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाते हैं। अब तक इस मार्ग पर करीब 20 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। प्रशासन से सुरक्षा की गुहार स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका मानना है कि अगर सड़क किनारे सुरक्षा बाड़ या डिवाइडर लगाया जाए तो ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों ने उन्हें पूरी देखभाल में रखने का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और सड़क पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं अर्धनग्न प्रदर्शन से देश की छवि को ठेस:भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान युवक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की निंदा
    Next Article
    किसान ने 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जोत डाली:बोले– रात भर पहरा दो, फिर भी फसल नहीं बचती, आवारा पशुओं ने खाकर की बर्बाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment