Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Youth Congress का प्रोटेस्ट 'नेपाल मॉडल' वाली साजिश, कोर्ट में Delhi Police का बड़ा दावा

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने एआई शिखर सम्मेलन में बिना शर्ट पहने प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिमांड मांगते हुए शनिवार को कहा कि आरोपियों ने नेपाल में हुए प्रदर्शन के समान विरोध प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत में पांच दिन की रिमांड मांगते हुए कहा कि यह देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश थी। भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार नेताओं को शनिवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का पीछा नहीं छोड़ रहा 10 साल पुराना केस, RSS मानहानि मामले में Bhiwandi Court में हुए पेशएएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार, आरोपियों के वकील ने बताया कि वे एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और उन्होंने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन किया, जो उनके विरोध करने के अधिकार का प्रयोग था। आरोपों के वकील ने कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण था; किसी भी वीडियो में हिंसा नहीं दिखाई दी। सभी कथित अपराधों के लिए 7 साल तक की सजा हो सकती है। आरोपियों के वकील ने बताया कि एफआईआर एक राजनीतिक साजिश के अलावा कुछ नहीं है। वकील ने यह भी बताया कि वे शिक्षित हैं और उनके पास डिग्रियां हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Accused Trailer: आ गया कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' का ट्रेलर, इस दिन रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर
    Next Article
    Srinagar में बड़ा सड़क हादसा, नहर में गिरा CRPF का बंकर वाहन, 9 जवान SKIMS अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment