Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आसमान में छाए बादल, लोग उमस से बेहाल:48 घंटे में 2°C गिरा तापमान, 16 जुलाई से बारिश के आसार

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुधवार को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं और दिनभर धूप व बादलों की आंखमिचौली जारी रहने का अनुमान है। पिछले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 16 जुलाई से फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह बादल, दिन में निकलेगी धूप बुधवार सुबह से गाजियाबाद में हल्के बादल छाए रहे। दिन के दौरान कभी धूप तो कभी बादल रहने की संभावना है। करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, लेकिन नमी के कारण उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था। इस तरह पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रात से बदल सकता है मौसम मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 16 जुलाई से गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 9 जुलाई के बाद नहीं हुई बारिश शहर में आखिरी बार 9 जुलाई को तेज बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद बारिश नहीं होने से उमस लगातार बढ़ती गई। दिन के साथ-साथ रात में भी लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की गतिविधियां फिर सक्रिय होने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर पुलिस महकमे में फेरबदल:8 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, अरविंद कुमार राय लाइन हाजिर
    Next Article
    बागपत में जमानत पर छूटे आरोपी की गोली मारकर हत्या:दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया था, पांच साल पहले किया था प्रेमिका का मर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment