Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में जमानत पर छूटे आरोपी की गोली मारकर हत्या:दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया था, पांच साल पहले किया था प्रेमिका का मर्डर

    14 hours ago

    1

    0

    बड़ौत के रमाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक शराब पार्टी में एक युवक की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। युवक पांच महीने पहले एक अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में पांच महीन पहले जमानत पर बाहर आया था। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने टीमें गठित उसकी तलाश शुरू कर दी। अब जानिए पूरा मामला… यह घटना किशनपुर गांव में हुई, जहां प्रेमिका की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया विनय अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। आरोप है कि किशनपुर निवासी युवक बाइक से मौके पर पहुंचा और विनय के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पार्टी में मौजूद अन्य युवक भी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन गंभीर रूप से घायल विनय को बड़ौत सीएचसी ले गए। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि विनय वर्ष 2021 में गांव की युवती अर्चना उर्फ बेबी की हत्या के मामले में जेल गया था। वह करीब पांच माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से लौटने के बाद उसका किशनपुर निवासी से विवाद हुआ था। पुलिस इसी पुरानी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है। साथ ही, इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि आरोपी को विनय के शराब पार्टी में होने की सूचना किसने दी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ अंशु जैन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बदले के लिए हत्या की आशंका कासिमपुर खेड़ी और किशनपुर के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश ने पांच साल में तीन लोगों की जान ले ली। वर्ष 2021 में कासिमपुर खेड़ी निवासी विनय उर्फ गादड़ ने गांव की अर्चना उर्फ बेबी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक साल बाद अर्चना की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाई कपिल ने विनय के बड़े भाई अजय की नलकूप पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी और गहरी हो गई। करीब पांच माह पहले विनय जमानत पर जेल से बाहर आया तो फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आने लगे। मंगलवार रात विनय की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही इस खूनी रंजिश में तीसरी हत्या हो गई। विनय और उसके भाई अजय दोनों अविवाहित थे। दोनों की मौत के बाद परिवार में अब सिर्फ माता-पिता ही बचे हैं। गांव में इस खूनी संघर्ष की चर्चा है और लोग आशंका जता रहे हैं कि यदि समय रहते विवाद पर पूरी तरह विराम नहीं लगा तो यह रंजिश आगे भी नई वारदातों को जन्म दे सकती है। एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आसमान में छाए बादल, लोग उमस से बेहाल:48 घंटे में 2°C गिरा तापमान, 16 जुलाई से बारिश के आसार
    Next Article
    महिला ने युवती को सड़क पर पीटा, VIDEO:मैनपुरी में ई-रिक्शा चालक महिला का आरोप, पड़ोसन ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment