Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में अयान बने हाईस्कूल टॉपर:95.3% अंक हासिल कर बोले- पढ़ाई हमेशा पॉजिटिव माहौल में की, इंजीनियर बनना सपना

    19 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया। गाजियाबाद में इस साल कुल 53,888 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल (10वीं) में महर्षि दयानंद विद्यापीठ के छात्र अयान ने 95.3 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जिले में 10वीं की परीक्षा में 28,574 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। देखें टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट जिले के टॉपर ने कहा अयान के पिता असलम एक स्कूल में प्राइवेट टीचर हैं। रिजल्ट के दौरान वह भी बेटे के साथ स्कूल पहुंचे। अयान ने बताया कि वह रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार से मिला अच्छा माहौल और पिता का मार्गदर्शन उनकी सफलता में अहम रहा। “पिता खुद शिक्षक हैं, इसलिए घर पर भी उन्होंने हमेशा पॉजिटिव माहौल में पढ़ाई कराई,” अयान ने बताया। रिजल्ट जारी होने से पहले ही स्कूलों में छात्रों को दोपहर बाद बुलाया गया था। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल बन गया। इंजीनियर बनना चाहते हैं अयान अयान ने कहा कि मैं भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता हूं। इंटर करने के बाद मुझे आईआईटी से पढ़ना है, इसके लिए पूरी तैयारी की जाएगी। कई बार मुझे खराब मौसम में पापा घर से स्कूल छोड़ने जाते थे, कई बार स्कूल से घर पहुंचने में देर हो जाती तो घर पर मम्मी और पापा इंतजार करते रहते थे। अयान ने कहा कि जो मैने तैयारी की थी उससे यह था कि 90 प्रतिशत से ऊपर अंक आएंगे। मैं इस खुशी को शब्दों में नहीं बता सकता। गाजियाबाद के दसवीं के टॉपर छात्र महर्षि दयानंद विद्यापीठ का दबदबा महर्षि दयानंद विद्यापीठ का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10 में 316 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कक्षा 12 में 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम 99.78 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 के अयान खान व कक्षा 12 के तिमोथी मंडल ने जिला टॉप करके विद्यालय का नाम रोशन किया किया। जिले की कक्षा 10 की वरीयता सूची में 8 विद्यार्थी तथा कक्षा 12 की वरीयता सूची में 5 विद्यार्थी विद्यापीठ के रहे। यहां देखें रिजल्ट www.upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देखें रिजल्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड में जिले की बेटियों का जलवा:श्रद्धा 6वीं और आस्था 7वीं रैंक पर, स्कूलों में जश्न का माहौल
    Next Article
    बस्ती के फरेदा सेगर में अज्ञात शव मिला:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान के प्रयास जारी, गुमशुदगी रिपोर्टों से मिलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment